आश्रम में बुजुर्गों के साथ बन्दरों का भी बड़ा आत्मीय संबंध दिखाई दिया ।

आल इंडिया प्रोफेशन काँग्रेस भिलाई ने पुलगांव नाका स्थित वृद्धाश्रम मे दीपावली का त्यौहार वहाँ रह रहे बुजुर्गो के साथ मनाया।

वहाँ उपस्थित माताओं व पितातुल्य बुज़ुर्गों का तिलक लगा व मिठाइयां बाट कर दीपावली का त्यौहार बडे हर्षउल्लास के साथ मनाया ।

कार्यक्रम मे आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस भिलाई के अध्यक्ष राकेश मिश्रा , सेक्रेट्री श्रीमती रशिका बहादुर माथुर मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक गिरी राव , रिसाली के एल्डरमैन प्रेम साहू , जिला काँग्रेस कमेटी के सचिव अमनदीप सिंग सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।