

भाजपा पार्षद विकास कार्यो में अटका रहे हैं रोड़ा, या तो कराले विकास कार्य या कर ले राजनीति
तीन वार्डो के लोगों ने निगम में किया प्रदर्शन,
कमिश्नर के कार पोर्च पर धरना में बैठने पर हुए आयुक्त नाराज
भिलाई। संतोषी पारा के वार्ड 33,34 और 35 के भाजपा के आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने आज सौ से अधिक ऑटो में सवार होकर निगम के मुख्य गेट पर जमकर प्रदर्शन किये। गेट को खुलवाकर प्रदर्शनकारी सीधे निगम आयुक्त रोहित व्यास के कार के पोर्च सेंटर में नीचे जमीन पर धरने पर बैठ गये। जिसको लेकर आयुक्त ने अच्छा खासा नाराज दिखे उनका प्रर्दशनकारियों को सीधे तौर पर कहना था कि ये शासकीय कार्यालय है, यहां धारा 144 लागू है, लोकतंंत्र में प्रदर्शन करना सभी का आधार है। आपको जो भी प्रदर्शन करना है वह निगम के मुख्य द्वार के बाहर में करें। उन्होंने अपने निगम के कर्मचारियों का उदाहरण दिया कि निगम के कर्मचारियों का वेतन नही मिल रहा है तो वे भी निगम के बाहर द्वार के पास प्रदर्शन करते हैं लेकिन भाजपा के नेताओं ने हदों को पार करते हुए सीधे मेरी कार के पोर्च स्थल पर पहुंचकर नीचे जमीन पर बैठकर जमकर नारेबाजी की जो कि गलत है।

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कहा कि वह पिछले दो माह से भाजपा पार्षदों की बातों को सुनने के लिए इन्हें निगम अफसरों के माध्यम से बुलाकर चर्चा करना चाह रहा हूं, लेकिन भाजपा पार्षद वार्डोँ में विकास कार्योँ का लगातार विरोध कर रहे हैं, या तो विरोध कर ले, या फिर राजनीति कर ले। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि वार्ड 33 मेें डीएफएम फंड से इस वार्ड में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाना तय था। लेकिन वार्डवासियों के विरोध के चलते अब उसे भिलाई नगर विधानसभा के अन्य वार्ड में शिफट कर रहा हूं। लगातार भाजपा पार्षद विकास कार्यो को कराने में रूचि नही ले रहे हैं। उनका काम सीधे तौर पर विरोध करना है, तो वह करें, हमारी मंशा है कि शासन के द्वारा जारी विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है। चूंकि अभी तक आंगनबाड़ी केन्द्रों में सिर्फ पोषण आहार ही दिया जा रहा है, चूंकि एक स्वस्थ्य बच्चे की अच्छा सीखने और कुछ करने की उम्र शून्य से पांच वर्ष तक के बीच की होती है। उसी के तहत हम इस वार्ड में प्ले स्कूल की शुरूआत करने जा रहे थे। जिसे अब हमने शिफट कर दिया है। अच्छा काम यदि हो रहा है तो उसका विरोध नही होना चाहिए। यहा पर साडा के भवन और दुकाने है जो 22 साल पुरानी है जिस पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। उसका हमारे पास राजस्व रिकार्ड नही है। इस वजह से वहां के रहवासियों को पट्टा दिया जाना संभव नही होगा। फिर भी हमने राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखकर उन्हें सर्वे कराने के लिए कहा है। ताकि भू स्वामियों को उसका लाभ मिल सके। अमृत योजना फेस 2,में सूडा की मदद से जिन वार्डो में पेयजल की दिक्कत है और लो प्रेशर है, वहां पर पानी पहुंचाने का कार्य निगम प्रशासन कर रहा है। आने वाले बजट में चूंकि ये पॉलिसी मेटर है, तमाम वास्तविक स्थिति को देखते हुए निगम की आय व्यय के हिसाब से बजट प्रस्तुत होगा। कर्मचारी जनता,अधिकारियों का इसमें ख्याल रखा जायेगा। आगामी 5 से 10 वर्ष की योजना व आने वाले समय में बडे प्रोजक्ट कैसे दिखेंगे आने वाले समय में उसकी योजना भी बनाई जा रही है। उन्होंने शहर के प्रमुख उद्योगपतियों से अपील की है कि 31 मार्च के पहले वे निर्यात कर को जमा करें। बीएसपी निर्यात कर को जमा कर रहा है, उद्योग चलाने वाले लोग भी इस ओर ध्यान दें।
प्रदर्शनकारियों की ये भी मांग-
इस प्रदर्शन मे जो लोग आये थे उनकी मांग थी कि हुडकों क्वार्टर का सर्वे कराकर पट़्टा दिया जाये। इस भीषण गर्मी में पेयजल की बहुत दिक्कत है, यहां पानी उपलब्ध कराया जाये। व रोड बनाया जाये। मंगल भवन के बाजू में जो शहर की गंदगी को डाला जा रहा है उसे बंद कराया जाये। व शादी विवाह के लिए गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए एक मांगलिक भवन होना चाहिए।
पार्षद सत्यादेवी जयसवाल,एन शैलजा राजू,धन राजू,प्रियंका भोला साहू,लक्ष्मी दिवाकर,विनोद चेलक, त्रिलोचन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।