त्रिपुरा शासन के मुख्यमंत्री डां मानिक साहा से विशेष चर्चा विजय येचुरी एवं डाँ अनुपम लाल द्वारा

0:00

त्रिपुरा शासन के मुख्यमन्त्री डां मानिक साहा से विशेष चर्चा विजय येचुरी एवं डाँ अनुपम लाल द्वारा

दुर्ग :त्रिपुरा शासन के माननीय मुख्यमन्त्री डाँ मानिक साहा का छत्तीसगढ़ प्रवास बीते दिनों रहा।
माननीय मुख्यमन्त्री डॉ साहा पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने भिलाई दुर्ग पहुंचे।

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैक के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबन्धक व भूतपूर्व सचिव (AIBOC) छत्तीसगढ़ विजय येचुरी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र से 09 भिलाई के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अनुपम लाल (अतिरिक्त संचालक ) एवं उनके साथी गणों द्वारा भिलाई आगमन पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय से सौजन्य भेट कर विभिन्न महत्तवपूर्ण विषयो पर चर्चा की गई।


माननीय मुख्यमन्त्री डॉ साहा ने भिलाई वासियों के संस्कार की भूरि भूरि प्रंशसा करते हुए कहा कि भिलाई मे यदि पुनः आने का अवसर प्राप्त होता है तो मेरे लिए सौभाग्य का विषय रहेगा।