गाय के प्यार में पड़ा तेंदुआ, रोज़ रात करने आता है मुलाकात, घटना को देख हर कोई हैरान,प्रकृति को दी चुनौती

जानवरों से जुड़ी एक घटना सभी को हैरान कर रही है. जहाँ खूंखार शिकारी और शिकार की दोस्ती देखी गई. एक तेंदुआ हर रोज़ एक खेत में आता था. वजह जानने के लिए CCTV लगाया तो पता चला की वो तेंदुआ हर रोज़ उसकी गाय से मिलने आता है।

कई बार कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है उसके पीछे वजह होती हैं अपनी मूल प्रवृत्ति से अलग हटकर कुछ करना या होना. ठीक वैसे ही जैसे इन दिनों एक घटना लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गई है तापमान जिसमें तेंदुए की एक हरकत ने लोगों को सोच में डाल दिया है की वो तेंदुआ हर रात इंसानी इलाकों में आता है लेकिन बगैर किसी को कोई नुकसान पहुंचा वापस भी चला जाता है ऐसा उसने महीनों तक किया जिसके चलते लोगों को उस पर निगरानी रखने के लिए मजबूर होना पड़ गया फिर जो नतीजा सामने आया वो हैरान करने वाला था।

सोशल मीडिया पर एक ऐसी घटना तेजी से वायरल हो रही है जहां खूंखार शिकारी और शिकार की दोस्ती आपको हैरान कर देगी. मामला मुंबई का है जहाँ एक तेंदुआ हर रोज़ एक शख्स के खेत में आता था जिसके डर से शख्स ने वहाँ सीसीटीवी लगा दिया तो पता चला की वो तेंदुआ हर रोज़ उसकी गाय से मिलने आता है दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं।

हर रोज़ गाय से मिलने आता है तेंदुआ
किसान को हर रोज़ तेंदुए का अपने गांव की तरफ आना परेशान कर रहा था जिसके वजह से उसने पुलिस से शिकायत भी कर दी. लेकिन वहाँ उसकी हँसी उड़ा कर वापस भेज दिया गया. ये बात किसान को नागवार गुजरी. लिहाजा उसने हर रोज़ तेंदुए के आने की वजह जानने के लिए एक सीसीटीवी लगवा दिया. कैमरे में जो बातों तस्वीरें कैद हुई उसने अचरज में डाल दिया. अब तक लोग समझ नहीं पा रहे थे कि एक खूंखार शिकारी अगर किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहा, शिकार भी नहीं कर रहा तो फिर वो आता क्यों है. असल में वो किसान की गाय के प्यार के लिए आता था।

गाय और तेंदुए के प्रेम ने किया हैरान
सीसीटीवी के जरिए पता चला कि तेंदुआ हर रोज़ खेतों में किसान की गाय से मिलने आता है वो दोनों एक दूसरे पर प्यार जताते हैं खेलते हैं और फिर काफी देर तक एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं. कैमरे की नजर से इस घटना को देख हर कोई हैरान रह गया. किसान के मुताबिक, ‘तेंदुआ गाय पर अपनी नाक रगड़ता रहा और गाय तेंदुए को प्यार से देखती रही. यह एक ऐसा क्षण था जिसने प्रकृति को चुनौती दी और किसान को बेहद करिश्माई अहसास लगा. लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर एक खूंखार शिकारी अपने शिकार के साथ ऐसा प्यार और व्यवहार कैसे कर सकता है. वजह अब तक किसी को नहीं पता लेकिन यकीनन तस्वीरें आपको भी सोचने पर मजबूर कर देंगी।