CG Election 2023: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर आज दिल्ली में मंथन, हारी हुई सीटों पर उतरेंगे नए प्रत्याशी,देखें संभावित नामो की सूची।

0:00

आज केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज हिस्सा लेंगे। दिल्ली में 17 अक्टूबर को कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की उपसमिति की बैठक होगी।

कांग्रेस की दूसरी सूची पर सस्पेंस शीघ्र खत्म होने वाला है। 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को नई दिल्ली रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक दूसरी सूची में भी कई विधायकों का टिकट खतरे में पड़ सकता है, वहीं नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

पार्टी सूत्रों की मानें तो हारी हुई सीटों पर नए प्रत्याशियों को कांग्रेस जगह दे सकती है। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज हिस्सा लेंगे। दिल्ली में 17 अक्टूबर को कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की उपसमिति की बैठक होगी।

इस बैठक में कांग्रेस की दूसरी सूची के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की दूसरी सूची 18 से 20 अक्टूबर के बीच जारी हो सकती है।

संभावना है जताई जा रही है कि दूसरी सूची में कम से कम 40 प्रत्याशियों के नाम जारी किए जाएंगे। इनमें जनाधार के मुताबिक बेहतर काम करने वाले विधायकों को टिकट सुरक्षित रखी गई है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी हुई थी,वहीं 12 अक्टूबर को नईदिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।

जो फार्म में हैं उनका टिकट तय: सिंहदेव
दिल्ली रवाना होने के पहले टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जो फार्म में हैं उनका टिकट तय है। वर्तमान में 30 सीटों की घोषणा में आठ सीटें बदली हैं। बची 60 सीटों में भी कुछ परिवर्तन हो सकता है। कार्यों का लेखा-देखा देखा जाएगा।

क्रिकेट की भाषा में चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि हर आदमी एक जैसा नहीं खेलता। क्रिकेट की टीम बनती है तो वह खिलाड़ी 20 साल नहीं खेलता। क्रिकेट की टीम में चयन होता है तो कभी कोई ओपनर है, कभी कोई नंबर तीन है। अभी केवल राहुल चल रहे हैं। टीम की जरूरत के हिसाब से हमेशा बदलाव होता है।

पहली सूची में इन विधायकों के टिकट कटे
पहली सूची में जिन विधायकों की टिकट कटी उनमें खुज्जी से छन्नी साहू, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल, अंतागढ़ से अनूप नाग, पंडरिया से ममता चंद्राकर, नवागढ़ से गुरुदयाल बंजारे, कांकेर से शिशुपाल सोरी, चित्रकोट से राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा का नाम शामिल हैं।

राजमन बेंजाम की जगह चित्रकोट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज चुनाव लड़ेंगे,वहीं दंतेवाड़ा से देवती कर्मा के बेटेे छविंद्र कर्मा को मौका मिला है।

17 को इन नामो पर मंथन हैं

  1. भरतपुर कांग्रेस गुलाब कमरो
  2. मनेंद्रगढ़ कांग्रेस प्रभा पटेल
  3. बैकुंठपुर कांग्रेस अंबिका सिंहदेव
  4. प्रेमनगर कांग्रेस भानुप्रताप सिँह
  5. भटगांव कांग्रेस पारसनाथ राजवाड़े
  6. प्रतापपुर कांग्रेस
  7. रामानुजगंज कांग्रेस अजय तिर्की
  8. सामरी कांग्रेस
  9. लुंड्रा कांग्रेस डॉ प्रीतम राम
  10. अंबिकापुर कांग्रेस टीएस सिंहदेव
  11. सीतापुर कांग्रेस अमरजीत भगत
  12. जशपुर कांग्रेस विनय भगत
  13. कुनकुरी कांग्रेस
  14. पत्थलगांव कांग्रेस नंदकुमार साय
  15. लैलूंगा कांग्रेस- चक्रधर सिंह सिदार के घर से
  16. रायगढ़ कांग्रेस राजू अग्रवाल
  17. सारंगढ़ कांग्रेस पदमा मनहर
  18. खरसिया कांग्रेस उमेश पटेल
  19. धरमजयगढ़ कांग्रेस लाल जीत
  20. रामपुर कांग्रेस श्याम लाल कंवर
  21. कोरबा कांग्रेस जय सिंह अग्रवाल
  22. कटघोरा कांग्रेस पुरुषोत्तम कंवर
  23. पाली-तानाखार कांग्रेस
  24. मरवाही कांग्रेस के के ध्रुव
  25. कोटा कांग्रेस अटल श्रीवास्तव
  26. लोरमी कांग्रेस थानेश्वर साहू
  27. मुंगेली कांग्रेस रूपलाल कोसरे/संजीत
  28. तखतपुर कांग्रेस रश्मि ठाकुर
  29. बिल्हा कांग्रेस सियाराम कौशिक की बहु
  30. बिलासपुर कांग्रेस शैलेष पांडेय
  31. बेलतरा कांग्रेस विजय केसरवानी
  32. मस्तूरी कांग्रेस दिलीप लहरिया
  33. अकलतरा कांग्रेस राघवेंद्र सिंह /अजीत
  34. जांजगीर कांग्रेस व्यास कश्यप / रवि इंजिनियर
  35. सक्ती कांग्रेस चरणदास महंत
  36. चंद्रपुर कांग्रेस रामकुमार यादव
  37. जैजैपुर कांग्रेस चौलेश्वर चंद्राकर /टेकचंद चंद्रा
  38. पामगढ़ कांग्रेस शेशराज हरबंश /रवि भारद्वाज
  39. सरायपाली कांग्रेस
  40. बसना कांग्रेस देवेंद्र बहादुर
  41. खल्लारी कांग्रेस द्वारिकादिश
  42. महासमुंद कांग्रेस रश्मि चंद्राकर
  43. बिलाईगढ़ कांग्रेस पीयूष कोसरे
  44. कसडोल कांग्रेस संदीप साहू
  45. बलौदाबाजार कांग्रेस छाया वर्मा /शैलेश
  46. भाटापारा कांग्रस चैतराम साहू
  47. धरसींवा कांग्रेस डोमेश्वरी वर्मा
  48. रायपुर ग्रामीण कांग्रेस पंकज शर्मा
  49. रायपुर पश्चिम कांग्रेस विकास उपाध्याय
  50. रायपुर उत्तर कांग्रेस कुलदीप/ अजीत
  51. रायपुर दक्षिण कांग्रेस रामसुंदर दास / प्रमोद दुबे
    52.
  52. अभनपुर कांग्रेस धनेंद्र साहू
  53. राजिम कांग्रेस अमितेश शुक्ला
  54. बिंद्रानवागढ़ कांग्रेस संजय नेताम
  55. सिहावा कांग्रेस डॉ. लक्ष्मी ध्रुव
  56. कुरूद कांग्रेस श्रीमती नीलम चंद्राकर
  57. धमतरी कांग्रेस ओमकार साहू
  58. संजारी बालोद कांग्रेस संगीता सिन्हा
    1. गुंडरदेही कांग्रेस प्रतिमा चंद्राकर

  59. 63.
  60. दुर्ग शहर कांग्रेस अरुण वोरा
  61. भिलाई नगर कांग्रेस देवेंद्र यादव/श्रुति यादव
  62. वैशाली नगर कांग्रेस मुकेश चंद्राकर
  63. अहिवारा कांग्रेस निर्मल कोसरे
  64. साजा कांग्रेस रविंद्र चौबे
  65. बेमेतरा कांग्रेस आशीष छाबड़ा
    70 जदगलपुर – मलकित / जतिन