प्रवक्ता राजेश शर्मा को गृह मंत्रालय ने दी जिम्मेदारी: केंद्रीय जेल दुर्ग की व्यवस्था पर राजेश शर्मा देंगे अपनी रिपोर्ट

0:00

गृहमंत्री साहू की पहल पर सरकार ने जारी किया नियुक्ति आदेश
भिलाई।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश शर्मा को सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्हें केंद्रीय जेल दुर्ग में जेल संदर्शक नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय जेल दुर्ग में जेल संदर्शक नियुक्त किए जाने पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश शर्मा ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू का आभार व्यक्त किया है।


नवनियुक्त जेल संदर्शक राजेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू के आशीर्वाद से मुझे दुर्ग केंद्रीय जेल संदर्शक बनाये गया हैं। मैं अपने पद की जिम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन करूँगा।

इस मौके पर भिलाई शहर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, प्रभारी लालजी चंद्रवंशी, बृजमोहन सिंह, अरुण सिसोदिया, संदीप निरंकारी, राकेश मिश्रा, हेमन्त बंजारे, अतुल चंद साहू, केशव बंछोर, महेश जायसवाल, गिरी राव , अमित जैन, ओम प्रकाश साहू, इरफान खान , सुमित पवार, दिनेश पाठक, निरंजन बिसाई , प्रेम साहू , सनीर, विनोद गुप्ता, जानकी रम्या , गीतेश राय, सुनील शाह, लादू राम सिन्हा ने हर्ष व्यक्त किया है। बता दें कि, राजेश शर्मा को 2011 में पहली बार आईटी सेल के प्रदेश सचिव बनाया गया था। 2014 में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बने। 2014 में दुर्ग लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू के आशीर्वाद से उनका मीडिया प्रभारी एवं BSNL के सलाकार समिति के सदस्य, 2021 को पुनः भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बने।