वरिष्ठ पत्रकार अभय जवादे को मातृ शोक,मध्यान्ह 3 बजे रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

पत्रकार अभय जवादे को मातृ शोक
भिलाई नगर, 19 दिसंबर। कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी श्रीमती कुंदा जवादे (83 वर्ष) का आज सुबह घर पर 9 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनकी अंतिम यात्रा आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे उनके निवास कैलाश नगर कुरूद हाउसिंग बोर्ड से निकलेगी और अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में मध्यान्ह 3 बजे किया जाएगा। वे अपने पीछे पुत्र राजेश जवादे, वीरेंद्र जवादे, सुरेंद्र जवादे एवं पत्रकार अभय जवादे सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।