Viral Video: MS Dhoni की इस वीडियो ने पूरे इंटरनेट को हिला कर रख दिया है, फैंस बोले यकीन नहीं होता…

0:00

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स हुक्का पीते हुए नजर आ रहा है।

MS Dhoni: IPL 2024 का अगला सीजन जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन ट्रॉफी पर कब्जा किया था। धोनी ने कहा था कि वह फैंस के लिए अगला सीजन खेलेंगे। आईपीएल 2023 के बाद से ही धोनी लगातार फैंस से जुड़े हुए हैं, चाहे कोई इवेंट हो या एड धोनी अपने फैंस का मनोरंजन करने से पीछे नहीं रहे है।

सोशल मीडिया पर आए दिन धोनी की कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो वायरल हो जाती है। हाल ही में MS Dhoni का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस को अपने थाला पर यकीन नहीं हो पा रहा है।

हुक्का पीते पकड़े गए MS Dhoni
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स हुक्का पीते हुए नजर आ रहा है। अगर उस पोस्ट के कमेंट को पढ़ें तो उसमें सबका यही मानना है कि, वो MS Dhoni ही हैं और वो किसी पार्टी में हुक्का पी रहे हैं। वीडियो को देखकर फैंस से मिले जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘किस लाइन में आ गए थाला’, वहीं अन्य यूजर ने लिखा-‘Hookaah = 7 letters, Thala for a reason’। वहीं कोई पूछ रहा है- ‘ये रियल है क्या..?’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘अब सब बोलेंगे कि शूट के लिए है।’

यहां देखें धोनी का वो वीडियो

आखिरी आईपीएल खेलेंगे धोनी
आईपीएल 2023 के दौरान MS Dhoni घुटने की चोट से जूझ रहे थे। सीजन खत्म होने के बाद धोनी ने तुरंत सर्जरी करवाई। धोनी 42 साल की उम्र में आगामी सीजन में कप्तानी करने के लिए तैयार है। पिछले दो आईपीएल सीजनों से यही चर्चा हो रही है कि धोनी शायद आखिरी सीजन खेल रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2024 शायद MS Dhoni का अब आखिरी सीजन है। आईपीएल 2024 में सीएसके को छठी ट्रॉफी जीताकर थाला शानदार विदाई लेना चाहेंगे।