दुर्ग संभाग: फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, फैक्टरी भी जलकर हुई राख

0:00

लगभग 70 प्रतिशत फैक्ट्री, 90 प्रतिशत से अधिक मटेरियल जलकर राख हो गया। इस फैक्ट्री से निर्मित कई सामान को छग के अलावा अन्य प्रदेश में भेजा जाता है। नुकसान को लेकर फैक्ट्री संचालक द्वारा मूल्यांकन किया जा रहा है।

बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया-किरीतपुर स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। घटना बीती रात की है। आज सोमवार सुबह आग पर काबू पाया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, इस घटना की जांच की जाएगी।

जानकारी के अनुसार आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इसके साथ ही दो वाहन भी जलकर राख हो गए हैं। आग को देखते हुए बेमेतरा नगर पालिका और अन्य निकाय के फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। तब तक फैक्ट्री के ज्यादातर हिस्सें में आग लग चुकी थी। यहां पर बांस का क्रैश बैरियर, बाउंड्री वॉल पोल का निर्माण का कार्य होता है।