भारत जोड़ो न्याय यात्रा में खरगे का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- ‘यहां लोग मुसीबत में, वो समंदर पर भर रहे उड़ान’

0:00

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण न्याय यात्रा की शुरुआत आज रविवार (14 जनवरी) से मणिपुर के थोबल से हो गई है।

कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज से शुरू की है। यह यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर की राजधानी इंफाल के थोबल से शुरू की गई है। यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरी झंडी दिखाई।

भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज 14 जनवरी को मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू हुई है। राहुल गांधी मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। इसके बाद इंफाल के थोबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक का दौरा किया। इसके बाद यही से यात्रा शुरू हुई। यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरी झंडी दिखाई। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के जरिए बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लोकसभा चुनाव में विमर्श के केंद्रबिंदु में लाने की कोशिश है। यात्रा का समापन मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में होगा।

खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
मणिपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के शुभारंभ के मौके पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ‘राम, राम’ का जाप करते रहते हैं, लेकिन उन्हें वोट मांगने के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म को राजनीति से जोड़ती है, लोगों को भड़काती है, हम धर्मनिरपेक्षता, समानता, सामाजिक न्याय के लिए लड़ते हैं।

67 दिनों तक चलेली यह यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के थोबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक का दौरा किया। यहीं से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।