

अरविन्दर सिंह खुराना ने वृद्ध आश्रम में जाके मिठाई वितरण कर आज का शुभ दिन मनाया
अरविन्दर सिंह खुराना उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दुर्ग ने आज के शुभ दिन २२ जनवरी अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रथिष्ठा की ख़ुशी में सभी देश वासियों को बहुत बधाई दी।
अरविन्दर सिंह खुराना ने पुलगांव में वृद्ध आश्रम में जाके सभी बुजुर्ग जनों के साथ मिठाई वितरण कर ख़ुशी मनाई।सभी बुजुर्गों के चेहरे पे ख़ुशी देखकर मन भर आया।
अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज का दिन बहुत ख़ुशी के साथ मनाये एवं दिवाली के जैसा आज का दिन बने पूरे विश्व में ये सभी से आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने सभी से अपने दिल की बात कही।यहाँ तक हमारे प्रधानमंत्री जी ने ११ दिन से उपवास रखा था जो उन्होंने आज स्वामी गोविंद देव जी के हाथों से जल पी कर उपवास तोड़ा।

आज का दिन वृद्ध आश्रम में मनाया जाये जहां उनको उनके बच्चे छोड़ के चले जाते है और वह बुजुर्ग किसी ना किसी का इंतज़ार करते है ताकि वह सब अपनी ख़ुशी ज़ाहिर कर सके।
इसीलिए आज का शुभ दिन अरविन्दर सिंह ने वृद्ध आश्रम में बहुत से बुजुर्गों के साथ मिठाई वितरण कर के व्यतीत किया।

आज के दिन अरविन्दर सिंह खुराना ने अपने उद्योग भिलाई इंजीनियरिंग वर्क्स में भी सभी वर्कर्स साथी सभी स्टाफ साथियों के साथ उन्हें मिठाई वितरण कर के ख़ुशी मनाई।
उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ख़ुशी का दिन है इस दिन का बहुत सालों से इंतज़ार था जो की हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी टीम की मेहनत से साकार हुआ है।