

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार आज शुक्रवार को अपना पहला ऐतिहासिक बजट पेश कर रही है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेपरलेस डिजिटल बजट पेश होने जा रहा है।
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार आज शुक्रवार को अपना पहला ऐतिहासिक बजट पेश कर रही है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेपरलेस डिजिटल बजट पेश होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ब्रीफकेस पर भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर देखने के मिली। हालांकि भूपेश राज में भी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पहली बार देखने को मिली थी। इस बार भारत माता की तस्वीर भी जुड़ गई है। हम आपको यहां पर सिलसिलेवार बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ बजट में आम आदमी को क्या मिला। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ बजट 2024: जानें क्या मिली सौगात
- 5 सालों में जीडीपी 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का टारगेट, इसके लिए 10 पिलर्स का निर्धारण किया गया है।
- जीडीपी में अभी भी सेवा क्षेत्रों का योगदान 31% है इसे बढ़ाने पर जोर
आर्थिक विकास का केंद्र बिंदु – ज्ञान, नॉलेज।
- गरीब युवा, अन्नदाता, महिलाओं के हित में कार्य।
- गरीब, किसान, युवा, महिलाओं को केंद्र में रखा।
- ऑनलाइन रॉयल्टी को हटाकर लाल फीताशाही ऑफलाइन तरीके को अपनाया गया।
- ऑनलाइन माध्यम से सरकार के राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि करने का फोकस
- विभिन्न विभागों को तकनीकी समृद्ध करने के लिए 266 करोड़ का प्रावधान।
- पूंजीगत व्यय में गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत वृद्धि।
- 20 प्रतिशत कैपेक्स वृद्धि का लक्ष्य।
- प्राकृतिक संसाधनों के लाभ का समान वितरण आमजनों के हित में।
- ईको टूरिज्म के लिए रोडमैप तैयार करेंगे।
- सरकार की सारी क्षमताओं के अतिरिक्त सुनिश्चित होगा निजी निवेश।

नवा रायपुर के लिए सौगात-
- नया रायपुर में आईटी हब विकसित किया जाएगा
- कोरबा, रायगढ़, उरला, सिलतरा जैसे क्षेत्रों में उद्योगों को और आगे बढ़ाया जाएगा
- 9वां स्तंभ, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का विकास करने का संकल्प
- 10वां, क्रियान्वयन का महत्व।
- हम प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए सत्य कार्य करेंगे देश और दुनिया में चल रहा है बेस्ट प्रैक्टिस को हम अपनाएंगे
- छत्तीसगढ़ एडवाइजरी काउंसिल का गठन करेंगे
वर्ष 2030 तक सकल घरेलू उत्पाद के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूंजीगत में पर्याप्त वृद्धि करने का टारगेट
आवास योजना के लिए 8369 करोड़ का प्रावधान
- आवास योजना के लिए दूसरे अनुपूरक में 3800 करोड़ रुपए का प्रावधान था, इसे अब 8369 करोड़ किया जा रहा
कृषि के क्षेत्र में-
- कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान।
- कुनकुरी में कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जाएगी
- कृषि बजट में 33% की वृद्धि हुई है, कुल 13,438 करोड़ रुपए का प्रावधान
- कुनकुरी, रामचंद्रपुर, खडग़ांव, शीलफिलि में कृषि एवं उद्यानिकी महाविद्यालय की होगी स्थापना
- दुर्ग एवं सरगुजा जिले में कृषि यंत्री कार्यालय की स्थापना।
-14 विकासखंड में नवीन नर्सरी की स्थापना। - सिंचाई परियोजनाओं के लिए 300 करोड रुपए का प्रावधान
- केलो परियोजना के तहत रायगढ़ में सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के लिए 100 करोड रुपए का प्रावधान
सिंचाई और बांध
- सिंचाई और बांधों के लिए 72 करोड रुपए का प्रावधान
- सिंचाई के लिए रकबे के विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान।
- 10 करोड़ से अधिक के 156 कार्यों के लिए प्रावधान।
- केलो परियोजना के नहर निर्माण कार्य 100 करोड़ से पूरा किया जाएगा।
- राज्य जल केंद्र की स्थापना के लिए 1 करोड़ का प्रावधान।
- सिंचाई बांधो की सुरक्षा के लिए 72 करोड़ रुपए का प्रावधान।
नल जल योजना–
- नल जल योजना के लिए 4, 500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना
- दीनदयाल उपाध्याय भूमि कृषि मजदूर योजना प्रारंभ करने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना का इसी बजट में प्रावधान।
- स्टेट कैपिटल योजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।
धार्मिक क्षेत्र में प्रावधान-
- शक्तिपीठ परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- श्री रामलला दर्शन योजना के लिए 35 करोड़ का प्रावधान।