पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 21 फरवरी को ग्वालियर में एक महिला पर बेहद नाराज हुए. उसे देखकर सिंह ने कहा, ‘ये औरत पागल है, बाहर निकालो इसको.’ उनका इशारा मिलते ही गार्ड ने महिला को हड़काकर बाहर भगा दिया. दूसरी ओर, महिला ने कहा कि उन्हें सिंह से कोई नाराजगी नहीं है।
ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गुस्सा एक महिला पर फूट पड़ा. यह महिला मुलाकात के लिए उनके पास आई थी. उसे देखकर सिंह ने कहा, ‘ये औरत पागल है, बाहर निकालो इसको.’ उनका इशारा मिलते ही गार्ड ने महिला को हड़काकर बाहर भगा दिया. इसके बाद महिला कार्यकर्ता ने मीडिया से चर्चा की. उन्होंने अपना नाम डॉ. लीना शर्मा बताया।
उन्होंने खुद को पार्टी की पूर्व जिला महामंत्री और इंडियन नेशनल कांग्रेस में महिला बिग्रेड की नेशनल प्रेसिडेंट बताया. इस घटना पर लीना ने कहा कि कुछ लोग हमें हल्के में ले लेते हैं. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. दिग्विजय सिंह से मेरी कोई नाराजगी नहीं है।