{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"clone":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अपराधियों के हौसले बुलंद: दुर्ग में पुलिस आरक्षक पर किया जानलेवा हमला,कार से कुचलकर मारने की कोशिश,CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

दुर्ग जिले में नाकेबंदी प्वॉइंट के दौरान क्राइम टीम के आरक्षक को कार से कुचलने की कोशिश की गई है। साथ ही रॉड से पुलिकर्मी से मारपीट की है। पुलगांव पुलिस ने आरोपी कार सवार के खिलाफ धारा 186, 307, 353, 427 के तहत अपराध दर्ज किया है।

मौके से फरार आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को चोरी की खबर के बाद आरोपियों को पकड़ने नाकेबंदी प्वॉइंट चलाया गया था, जिसमें सभी चेक प्वॉइंट्स पर थानों की पुलिस के अलावा क्राइम टीम भी तैनात थी। इस दौरान क्राइम टीम के आरक्षक चित्रसेन साहू को एक सिल्वर रंग की कार संदिग्ध लगी।

जिसे उसने पुलगांव नाला जलाराम वाटिका के आगे रुकवाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी कार सवार ने पहले उससे बदतमीजी की और कार से रॉड निकलकर उससे मारपीट करने लगा। इस बीच पुलिस की और क्राइम प्रभारी कपिल देव की गाड़ी वहां पहुंची। आरोपी कार को रिवर्स कर आरक्षक चित्रसेन साहू को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए। मामले में एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि वारदात के वक्त क्राइम टीम प्रभारी कपिल देव पांडे भी मौके पर पहुंच गए थे। आरक्षक ने बहुत अच्छा काम किया है। हम आरोपियों के काफी करीब हैं, जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।