

शिवलयों में उमड़ी भीड़, दूध व जल से हुआ जलाभिषेक,जीवन के लिए जरुरी है पौधा रोपण : अरुण वोरा
दुर्ग। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन माह में भगवान शिव जी तीनों लोको में भ्रमण करते है। इस दौरान धरती लोक में भी भ्रमण करते है। यह माह विशेष रुप से शिव भक्तों के लिए पवित्र समय माना जाता है। छत्तीसगढ़ में शिवनाथ नदी का अपना ही एक अलग महत्व है दुर्ग शहर भी हुआ शिव के भक्ति में लीन। शिवनाथ से जल लेकर जय बोले कावडिय़ा संघ द्वारा पद्मनाभपुर के शिव मंदिर में भजन कीर्तन करते हुए शिव भक्त महादेव को जल व दूध से अभिषेक कर फूलो से श्रृंगार किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भक्तों के साथ सावन माह के चौथे सोमवार को शिव भक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

शिवलयों में भीड़ उमड़ पड़ी है ऐेसे में सावन माह का सोमवार बेहद ही शुभ माना गया है। पूजा अर्चना कर शहरवासियों के सुख समृद्धि के लिए कामना की एवं पेड़ लगाओ पेड़ बचाओं अभियान के चलते बेलपत्र व आंवला का पौधा रोपित किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, भास्कर कुण्डले, राजेश शर्मा, मंजू वोरा, संदीप वोरा, शिव वैष्णव, रमेश श्रीवास्तव, सुमित वोरा, नंदू महोबिया, चिराग शर्मा, पृथ्वी चंद्राकर, नंदा शर्मा, गौरव उमरे, सन्नी साहू, तरुण देवदास, कमलेश देवदास, विद्या शर्मा, मुन्नू साहू, छोटू देवदास, रमाशंकर उपस्थित थे।
