भाजपा की सरकार में गौवंश के साथ जनता भी सड़कों पर बेमौत मरने मजबूर: मुकेश चंद्राकर

0:00

भाजपा की सरकार में गौवंश के साथ जनता भी सड़कों पर बेमौत मरने मजबूर: मुकेश चंद्राकर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में सुपेला घड़ी चौक में खुलेआम घुमते आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर गौ सत्याग्रह कर ज्ञापन सौंपा गया।

मुकेश चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सहित पूरे भिलाई शहर में हो रही गायों की मौत और खुले मवेशियों के कारण सड़कों में हो रही दुर्घटनाएं व आवारा मवेशियों से खेतों की चराई पूरे प्रदेश में एक बड़ी समस्या बन कर उभरी है। कांग्रेस सरकार की ओर से संचालित गोधन न्याय योजना को बंद करके गौवंशी पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने के लिए छोड़ दिया है। एक तरफ जहां किसान खुली चराई से परेशान हैं। वहीं सड़कों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। भाजपा की सरकार में गौवंश के साथ जनता भी सड़कों पर बेमौत मरने मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार को यह चेतावनी देती है की जल्द से जल्द आवारा पशुओं के संबंध में सरकार कोई ठोस निराकरण करें।

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरेशी,रिसाली निगम महापौर श्रीमती शशि सिन्हा,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,भिलाई निगम सभापति गिरिवर बंटी साहू,प्रदेश महामंत्री व MIC मेंबर शिजू एंथोनी,MIC मेंबर केशव चौबे,लालचंद वर्मा,चंद्रशेखर गवई,श्रीमती नेहा साहू,सनीर साहू,ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप,रामा विश्वकर्मा,प्रमोद प्रभाकर,तुलसी पटेल,गौरव श्रीवास्तव, दानेश्वरी साहू,मुकुंद भाऊ,जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या,राजेश चौधरी,छाया पार्षद शमशेर सिद्दीकी,प्रवक्ता राजेश शर्मा,आर वी के राव,जावेद खान,चवन राम साहू,अर्जुन शर्मा,संजीत चक्रवर्ती,निरंजय बिसाई,दुर्गा साहू,नरसिंग नाथ,अजय सिर्वविकर,मो रफीक,डी काम राजू,उषा शर्मा,अब्दुल तहुर पवार,जय वर्मा,वाशु पांडे,विनोद यादव,हरि शंकर साहू,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोयब मोहम्मद खान,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फारुख खान,सरशिस घोष,बद्रीनाथ बघेल,आनंद डोंगरे,बुद्धशरण बोरकर,कीर्ति सिंह,इतवारी देवांगन,मेरिक सिंह,अनीश बघेल,विष्णु वारले,राजेन्द्र रजक,गोविंद कोशले,राजकुमार चौधरी,अली हुसेन सिद्दीकी, कीर्तिश साहू,राजेश गुप्ता,दिनेश गुप्ता,पिंकी वर्मा,जा निशार अख्तर,शिव साहू,महेंद्र साहू,प्रभाकर जनबन्धु,लाडू राम सिन्हा,स्वप्निल जेन,शुभम वर्मा,शुभम बाघमारे,चुम्मन देशमुख,एल चेतन्य,अनसुइया मरकाम, सुहल अहमद,अनिल सिंह,नवीन अग्रवाल,सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।