AICC प्रभारी सचिव संपत कुमार ने ली जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई में विस्तारित बैठक

0:00

AICC प्रभारी सचिव संपत कुमार ने ली जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई में विस्तारित बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी एस ए संपत कुमार ने पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरेशी,पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू,जितेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई की बैठक ली एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित किया।

सह प्रभारी एसए सम्पत कुमार का भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा से उनका जोरदार अभिनंदन किया।

संपत कुमार ने प्रभारी सचिन पायलट का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि इन चुनावों में सफलता छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भविष्य की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में संपत कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि, स्थानीय चुनाव में पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं और कार्यकर्ताओ को मजबूत करने स्थानीय चुनावों में दिल बड़ा करने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि, यदि कार्यकर्ता तन,मन और धन से एक जुटहोकर काम करेंगे, तो न केवल निकाय चुनावों में,बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियों का आश्वासन दिया और कहा कि संगठन में अब कोई छोटा-बड़ा नहीं रहेगा, बल्कि जो काम करेगा, वही ऊंचाई तक पहुंचेगा।

विस्तारित बैठक में अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया

जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भाजपा सरकार के 10 माह के कार्यकाल पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि जगह जगह लूटपाट डकैती, हत्या, गोली कांड चाकू बाजी जैसी दुखद घटनाएं आए दिन घट रही हैं। युवा, महिला, किसान , मध्य वर्ग बेरोजगारी एव महंगाई से परेशान है।

ये वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस दौरान महापौर श्रीमती शशि सिन्हा,प्रभारी महापौर सीजू एंथोनी,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी,AIPC के प्रदेश अध्यक्ष छितिज चंद्राकर,प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव,अयूब खान,सभापति गिरिवर बंटी साहू,केशव बंछोर,ब्लाक अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा,प्रमोद प्रभाकर,गौरव श्रीवास्तव, दानेश्वरी साहू, MIC सदस्य केशव चौबे,लाल चंद वर्मा,संदीप निरंकारी,चंद्रशेखर गवई,श्रीमती उषा शर्मा,प्रवक्ता राजेश शर्मा,अमित जेन,चवन राम साहू,मोहन लाल गुप्ता,आर एस शर्मा,संजीत चक्रवर्ती,निरंजय बिसाई,महेंद्र साहू,शोयब मो खान,ममता यादव,ईश्वरी साहू,सरिता देवांगन,जमुना ठाकुर,सरिता पांडे,चन्द्रभान,नरसिंह नाथ,लाडू राम साहू,राजेश साहू,सरपाल,भुनेश्वरी रानी,अनिशा बघेल,अरविंद राय,जी राजू,मनीष जिज्ञासी,मोनेश बंछोर,राजेन्द्र परगनिया,जय वर्मा,संदीप द्विवेदी,मेरिक सिंह,मो रफीक,विनोद यादव,बदरीनाथ बघेल,गोविंद कोशले,मो शौयब,प्रदुमन सूर्यवंशी,सरसिष घोष,चंद्रकांत चोरे,बुधश्रण बोरकर,इस्माइल खान,अली हुसेन सिद्दीकी,आजाद अंसारी,दीपक भाटिया,विक्की शर्मा,विनोद गुप्ता,अज्जू चौहान,जागेश्वरी साहू,पिंकी वर्मा,कृति सिंह,आशा गौड़,शिका रॉय,निजामुमुदिन, रविन्द्र सिंह,राजेन्द्र रजक,रमन शेख,संजय विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद साहू,जगत पति राय, चुम्मन देशमुख,राजेश मेश्राम,नरेश सागर वंशी,राहुल राय,प्रेमचन्द शाह,वेदराम यादव,पेनुक नेताम,शेख अकरम,अशोक रामटेके,राज कुमार चौधरी,उमाशंकर साहू,कमलेश देवांगना, राजा सिद्दीकी, दिनेश कुमार पटेल,नोहर सिंह,गजेंद्र,सुरेश कुमार वर्मा,दिनेश ठाकुर,राहुल राय, किशन यादव,जी याकूब,आनद डोंगरे,डॉ शेलेन्द्र कुमार साहू,एल चैतन्या,दिनेश ठाकुर,उमा शंकर, अनमोल चौबे,तुषार कुमार,रोहन ताम्रकार, अमन सह सहित बड़ी की संख्या में वैशाली नगर विधानसभा के काँग्रेसजन उपस्थित थे।