दुर्ग से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रक्षा करने वाले ही भक्षक बनने लगे हैं। दुर्ग में डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी के साथ रेप किया। जानकारी मिल रही है कि डीएसपी महिला का रिश्तेदार भी है। इसी के चलते उसका घर में आना-जाना रहता था। घर में महिला को अकेली पाकर उसने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर रेप किया। इस मामले की शिकायत के बाद मोहन नगर थाने में FIR दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार DSP तोमेश वर्मा सुकमा जिले के जगरगुंडा में एसडीओपी हैं। महिला ने जानकारी दी कि जुलाई 2020 में आरोपी अपने परिवार के साथ उसके घर आया था और रुका था। उस समय वह प्लॉट खरीदने के चलते घर आया था। उसी समय महिला पर तोमेश की नियत बिगड़ी थी। इसका आभास महिला को पहले ही हो गया था।
बताने पर भी घर में घुस गया डीएसपी
पीड़िता ने पुलिस (CG DSP Rape Case) को बताया और आरोप लगाया कि 4 महीने पहले आरोपी उसके घर 31 अगस्त 2024 को आया था। वह शाम 7.30 बजे उसके घर पहुंचा था। उस समय महिला घर में अकेली थी। महिला का पति कुछ काम से पाटन गया हुआ था। और बेटा कोचिंग गया था। महिला ने तोमेश से घर में कोई नहीं होने की बात कही और उसे घर में आने से रोका, लेकिन वह घर में घुस गया।
महिला से की छेड़छाड़, मारपीट भी की
घर में कोई नहीं होने की बात सुनने के बाद भी तोमेश (CG DSP Rape Case) घर में घुस गया। इसके बाद महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, इसके बाद वह वहां से चला गया।
घटना के बाद तनाम में थी महिला
पति के पाटन से घर लौटने पर महिला ने आप बीती सुनाई। पति-पत्नी ने इस घटना को बदनामी के डर से दबा लिया, लेकिन महिला के साथ हुए कृत्य (CG DSP Rape Case) से वह सदमे में चली गई और तनाव में रहने लगी। महिला को तनाव में देखकर पति ने पुलिस में एफआईआर कराने के लिए पत्नी से कहा। दोनों ने मोहन नगर थाने में शिकायत की। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।मामले में पुलिस ने कहा कि पीड़िता की शिकायत मिली है, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी जल्द होगी।