बच्चों के सिर से उठा पिता का साया: दुर्ग आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत,पत्नी की जिंदगी में छाया अंधेरा, हर तरफ मातम

0:00

दुर्ग आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी की 25 दिसंबर क्रिसमस की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

वो देर रात 11.30 से 12 बजे के बीच अपनी बाइक से स्मृति नगर स्थित अपने घर जा रहा था। अचानक वो बाइक सहित सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र अपनी बाइक CG 07 AW 2208 से बुधवार देर रात अकेले स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहा था। वो जैसे हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश 2 होटल के पास पहुंचा, वहां सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर से तेज रफ्तार में टकरा गया। इसके बाद उपेंद्र नाली में गिरा और उसका सिर फट गया। सूचना मिलते ही सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। तब तक 112 और 108 एंबुलेंस वहां पहुंच गई थी। उन लोगों ने उपेंद्र को बेहोशी की हालत में ही तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को दुर्ग स्थित मरचुरी में रखवा दिया गया। मृतक आरक्षक उपेन्द्र तिवारी वर्ष 2007 बैंच का सिपाही हैं। जो मूलत: उत्तर प्रदेश गोरखपुर का रहने वाला हैं। स्मृति नगर चौकी पुलिस मामला दर्ज का जांच में जुट गई है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।