मनमोहन सिंह की निधन देश की अपूर्णीय क्षति,पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी भावपूर्ण श्र्द्धांजलि।

0:00

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर कांग्रेस ने बेलगावी कर्नाटक में होने वाली अपनी रैली को रद्द कर,राहुल गांधी,मल्लिकार्जुन खरगे सभी CWC मेंबर सहित पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी कर्नाटक से दिल्ली पहुँचकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ताम्रध्वज साहू ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी का योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए अविस्मरणीय है। उनका सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व और देश को आर्थिक प्रगति के पथ पर अग्रसर करने का प्रयास हमेशा याद किया जाएगा। उनके कार्यकाल में आर्थिक उदारीकरण के साथ सूचना का अधिकार,नरेगा शिक्षा का अधिकार,परमाणु संधि,किसानो की ऋण माफ़ी जैसे अनेक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य देश हित में किए उन्होंने देश को एक नई दिशा दी और अपनी नीतियों से करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया।”डा.मनमोहन सिंह का आर्थिक सुधारो के लिए किए गए प्रयास देश में हमेशा याद किया जाएगा। सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहने वाले डॉक्टर सिंह सादगी के मूर्ति थे। उनके निधन से पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्री साहू ने उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

सूत्रो के अनुसार आज देर रात 1 बजे , मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका से लौटेंगी. कल सुबह 8 से 10 के बीच AICC में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. AICC मुख्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी बड़े नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद AICC से ही अंतिम यात्रा शुरू होगी।

राजघाट के पास जहां प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार होते हैं वहीं डॉ मनमोहन सिंह का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा। चूंकि पीएम के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सरकार भी शामिल है इसलिए बहुत बातें मनमोहन सिंह के परिवार और सरकार के ऊपर भी निर्भर करती हैं।