पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार,राहुल गांधी ने पार्थिव देह को कंधा दिया।

0:00

आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले, पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। जानिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से जुड़े पल पल के अपडेट्स…

देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान तीनों सेनाओ ने उन्हें सलामी दी।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह आज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. मनमोहन सिंह की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने डॉक्टर साहब को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

भारत के 13वें प्रधानमंत्री और इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले पहले सिख नेता थे. मनमोहन सिंह ने मई 2004 से मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार का नेतृत्व किया. बता दें कि बृहस्पतिवार रात 8:06 बजे उन्हें नई दिल्ली के एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया. अस्पताल ने एक बयान में कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के हाथों कांग्रेस की हार के बाद सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने वाले डॉ. मनमोहन सिंह ने अगस्त 2023 में राज्यसभा में अपनी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी. वे इसके सदस्य थे।