छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के द्वारा जवानों के वाहन को उड़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर वाहन को उड़ाया है। हमले में 10 से ज्यादा जवान शहीद हो गये है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि हमले में 10 से ज्यादा जवान शहीद हो गये है। हमला बीजापुर के कुटरू मार्ग में किया गया है। मौके पर अभी भी मुठभेड़ जारी है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल चीफ विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि बीजापुर के पास कुटरु के पास डीआरजी के जवान आपरेशन में जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारुदी सुरंग विस्फोट कर दिया। उन्होंने जवानों की हताहत होने के बारे में कहा कि वे पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। हमले में जवानों के वाहन को उड़ा दिया गया है। नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर हमले को अंजाम दिया है। हमले में 10 जवान शहीद हो गये है। कुछ जवानों के गंभीर होने की भी सूचना है। सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो गई है। हालांकि 10 से ज्यादा जवानों के शहीद होने की खबर हैं। अभी भी मुठभेड़ जारी है।
बताया जा रहा है जिस जगह पर ये हमला हुआ है वो नक्सलियों का क्षेत्र है। हमले की खबर मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके के लिए भेजा गया है। कई जवानों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।