साय सरकार का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

0:00

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को साय सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। यह दर्जा उन्हें शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग बाकायदा आदेश भी जारी किया है।

केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर डॉ. सलीम राज ने सीएम विष्णुदेव साय और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि, मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। आप सभी के समर्थन और विश्वास के लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगा। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।