सुरक्षा मानकों की अनदेखी…,छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन प्लांट की चिमनी गिरने से 8 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0:00

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। लोहे की पाइप बनने वाली फैक्ट्री में चिमनी गिरने से 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। खबर लिखे जाने तक 8 मजदूरों की मौत की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। लोहे की पाइप बनने वाली फैक्ट्री में चिमनी गिरने से 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। खबर लिखे जाने तक 8 मजदूरों की मौत की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि प्लांट निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

इस हादसे में कई मजदूरों के मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर स्थानीय ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। सभी बचाव कार्य में लगे हैं। मलबे को हटाने का काम जारी है। आस-पास के जिलों बिलासपुर, पेंड्रा, रायगढ़ और जांजगीर चांपा से आपदा एवं प्रबंधन टीम को बुलाई गई है। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिये कहा गया है। 

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।