Mahtari Vandana Yojana: 29 हजार हितग्राहियों के खाते में महतारी वंदन योजना के पैसे नही भेजेगी सरकार,11वीं किस्त के बाद मंत्री राजवाड़े ने दी बड़ी जानकारी

0:00

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने महतारियों का मान बढ़ाने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है, जिसके तहत मलिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। हर माह की तरह भी जनवरी 2025 महीने की किस्त जारी कर दी गई है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि महतारी वंदन योजना के 29 हजार हितग्राहियों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के 29 हजार हितग्राहियों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 10 महीने में 29 हजार से ज्यादा हितग्राहियों की मौत हो चुकी है। मृत हितग्राही के खाते में भुगतान बंद कर दिया गया है। जिसके बाद अब मृत हितग्राहियों के खाते में पैसा नहीं जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य मे सरकार द्वारा चलाई गई महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त महिलाओं के बैंक खाते में जमा की जा चुकी है। प्रदेशभर के लगभग 70 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 651.62 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को दिया जाता है।

महतारी वंदन योजना क्या है?
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना महिलाओं की सामाजिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
महतारी वंदन योजना का लाभ कितनी महिलाओं को मिल रहा है?
इस योजना का लाभ लगभग 70 लाख महिलाओं को मिल रहा है।
महतारी वंदन योजना के तहत किसे लाभ मिलता है?
महतारी वंदन योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलता है जो छत्तीसगढ़ राज्य में निवास करती हैं और जिनके खाते में योजना की किस्त ट्रांसफर की जाती है।
महतारी वंदन योजना की किस्त कितनी बार मिलती है?
महतारी वंदन योजना की किस्त हर महीने महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
अगर कोई लाभार्थी इस योजना के तहत मृत हो जाए तो क्या होता है?
यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके खाते में ट्रांसफर होने वाली राशि को बंद कर दिया जाता है। मृत लाभार्थी के खाते में कोई राशि ट्रांसफर नहीं की जाती है। हाल ही में, महतारी वंदन योजना के तहत 29 हजार से ज्यादा मृत हितग्राहियों के खाते में भुगतान बंद कर दिया गया है।