![](https://i0.wp.com/chhattisgarhkiawaaz.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20241008-WA0002.jpg?w=1170&ssl=1)
काला झंडा दिखाने से पहले वैशाली नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष घर से गिरफ्तार
युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कल कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को काला झंडा दिखाने की तैयारी की थी उससे पहले उन्हें उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
![](https://i0.wp.com/chhattisgarhkiawaaz.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241203-WA0072.jpg?w=1170&ssl=1)
युवा कांग्रेस एवं NSUI ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केवल झूठे वादों और दिखावे की राजनीति कर रही है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य देने का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत में मात्र 2400 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान हो रहा है। इतना ही नहीं, कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली बिल में दी गई राहत को खत्म कर भाजपा सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
इसके अलावा, किसानों को बारदाना तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे उन्हें अपनी उपज बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टोकन वितरण की व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, और किसान घंटों लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है और उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रही है। इसी के विरोध में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को काला झंडा दिखाया जा रहा था ।
![](https://i0.wp.com/chhattisgarhkiawaaz.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241209_071400.jpg?w=1170&ssl=1)