रायपुर में हृदय विदारक घटना: पत्नी के अवैध संबंध को लेकर होता था विवाद,ससुराल वालों ने भी किया प्रताड़ित, वीडियो बनाकर पति ने दी जान

0:00

दरअसल, पति और पत्नी के बीच आए दिन पारिवारिक बातों को लेकर विवाद होते रहता था। इस बीच झगड़ा होने के बाद पत्नी बिना बताए घर से बच्चों को लेकर भाग गई, जिसके बाद पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

राजधानी रायपुर से हृदय विदारक करने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने की वजह से पति ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, पति और पत्नी के बीच आए दिन पत्नी के अवैध संबंध को लेकर विवाद होते रहता था। इस बीच झगड़ा होने के बाद पत्नी बिना बताए घर से बच्चों को लेकर भाग गई, जिसके बाद पति ने सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाया। फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पूरा मामला रायपुर के थाना गुढियारी क्षेत्र का है। आत्महत्या करने से पहले युवक ने पत्नी के परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके बाद उसने घर में चुनरी की सहायता से आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगा ली। घटना बुधवार की है।

पुलिस के मुताबिक, पति उदय राज मिश्रा और पत्नी गुडिया मिश्रा के साथ आये दिन पारिवारिक बात को लेकर विवाद होता रहता था। इस कारण पत्नी गुडिया मिश्रा तीन जनवरी को अपने दो बच्चों के साथ घर से बिना बताये कही चली गयी थी।

इस पर उदय राज मिश्रा ने आठ जनवरी को थाना गुढियारी मे गुम इंसान का रिपोर्ट दर्ज करवाया था। पति उदय राज मिश्रा के पास उनकी पत्नी गुडिया मिश्रा ने फोन पर वीडियो काल किया था। इस दौरान उदय ने घर आने कहा, तो उसकी पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इस पर उदयराज मिश्रा ने उसके पत्नी के परिवार वाले द्वारा प्रताड़ित करते हैं। उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसके बाद उसने आठ जनवरी को अपने घर में लगे सिलिंग फैन से चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।