छत्तीसगढ़ में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदेश के कई नेताओं को राम चरित मानस के पात्रों के रूप में दिखाया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसमें भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के नाम है। मुख्यमंत्री साय और उनके सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ अन्य भाजपा नेताओं को भगवान राम से जुड़े पात्रों के रूप में दिखाया गया है, जबकि कांग्रेस नेताओं को रावण दल से जुड़े लोगों के रूप में दिखाया गया है। इस वीडियो को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है। पू्र्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर सरकार पर निशाना साधा है।
वायरल हो रहे वीडियो में सीएम विष्णुदेव साय को राम, डिप्टी सीएम अरुण साव को लक्ष्मण, गृहमंत्री विजय शर्मा को हनुमान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव को भरत के रूप में दिखाया गया है। वहीं कांग्रेस नेताओं की बात करें तो भूपेश बघेल को रावण, टीएस सिंहदेव को विभीषण, पीपीसी चीफ दीपक बैज को कुंभकरण, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े को मंथरा, सांसद ज्योत्सना महंत को ताड़का, कसडोल की पूर्व विधायक शकुंतला साहू को सूर्पनखा के रूप में दिखाया गया है। इसमें कोयला घोटाले में फंसी पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया को कैकेई के रूप में प्रदर्शित किया गया है।
प्रदेश में गरमाई सियासत
पू्र्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि माननीय विष्णुदेव साय जी ने अपनी PR टीम के माध्यम से स्वयं को “प्रभु राम” घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और महिला नेताओं को राक्षस प्रदर्शित किया है। मुख्यमंत्री जी! आप कुछ भी हो सकते हैं आप भगवान नहीं हो सकते। हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके आप छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाएँ आहत कर रहे हैं।
क्या है वह वायरल वीडियो जिसमें छत्तीसगढ़ के नेताओं को रामायण के पात्रों के रूप में दिखाया गया है?
यह वीडियो छत्तीसगढ़ के नेताओं को रामायण के पात्रों के रूप में दिखाता है। मुख्यमंत्री साय को भगवान राम, डिप्टी सीएम अरुण साव को लक्ष्मण, गृहमंत्री विजय शर्मा को हनुमान, और भाजपा के अन्य नेताओं को रामायण के अन्य पात्रों के रूप में दिखाया गया है। वहीं कांग्रेस नेताओं को रावण और उनके सहयोगियों के रूप में दिखाया गया है।
इस वीडियो को लेकर सियासत में क्या गरमा-गर्मी हो रही है?
वीडियो को लेकर सियासत गर्म हो गई है, खासकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर मुख्यमंत्री साय और उनकी सरकार पर निशाना साधा है, यह आरोप लगाते हुए कि उन्होंने अपनी तुलना भगवान राम से की है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
भूपेश बघेल ने इस वीडियो को लेकर क्या कहा है?
भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी PR टीम के माध्यम से खुद को भगवान राम घोषित कर दिया है, जबकि अन्य नेताओं को राक्षसों के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।
क्या इस वीडियो से छत्तीसगढ़ में राजनीतिक विवाद पैदा हुआ है?
हां, इस वीडियो ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया है। मुख्यमंत्री साय और भाजपा सरकार के नेताओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध किया है, और इसे भाजपा की ओर से राजनीतिक प्रोपेगैंडा करार दिया गया है।