छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायक इंद्र साव बाल-बाल बचे,कार हुई सड़क दुर्घटना का शिकार,इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती,सामने आई बड़ी वजह…

0:00

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र थाना क्षेत्र का है। जहां कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कांग्रेस विधायक के परिवार घायल हो गए हैं। वहीं राहत की बात ये है कि कांग्रेस विधायक इंद्र साव बाल बाल बच गए हैं। घटना के बाद आनन फानन में परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक इंद्र साव के अनुसार, उनके हाथ पर चोट आई है। वहीं उनके पीएसओं को गंभीर चोट आई है। उनकी पत्नी और ससुराल वालों को भी चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक आज अपनी कार से अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से प्रयागराज जाने के लिए निकले हुए थे।

प्रयागराज के लिए निकले थे विधायक

जानकारी मिली है कि विधायक (CG Congress MLA Accident) अपने परिवार के साथ आज 12 जनवरी को बलरामपुर से प्रयागराज के लिए निकले थे। इस दौरान सोनभद्र में उनकी कार सुबह करीब 7 बजे हादसे का शिकार हो गई। विधायक इंद्र साव के द्वारा जानकारी दी गई कि उनके हाथ पर चोट है। उनके पीएसओं को गंभीर चोटें आई है। पत्नी और ससुराल वाले भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कांग्रेस विधायक इंद्र साव का कार हादसा कहाँ हुआ?
कांग्रेस विधायक इंद्र साव का कार हादसा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुआ, जब उनकी कार ट्रक से टकरा गई।
हादसे में कांग्रेस विधायक इंद्र साव को कितनी चोटें आईं?
कांग्रेस विधायक इंद्र साव को हाथ पर चोट आई है, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। उनके पीएसओ को गंभीर चोटें आई हैं।
इंद्र साव के परिवार के सदस्य हादसे में कैसे प्रभावित हुए?
हादसे में इंद्र साव के परिवार के सदस्य भी घायल हुए हैं, जिसमें उनकी पत्नी और ससुराल वाले शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।
दुर्घटना के बाद क्या कार्रवाई की गई?
घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।