

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची की अंतिम तारीख 18 जनवरी तय कर दी गई है। हालांकि पंचायत और निर्वाचन चुनाव को लेकर सियासत भी चरम पर है। लेकिन इस बीच सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खबर है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद पीआर खूंटे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
खुंटे पलारी से विधायक रहे, और वो सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने। बाद में वो जोगी शासनकाल में भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए थे। खुंटे विधायक खरीद फरोख्त कांड में भी फंसे थे। बाद में वो कांग्रेस के जोगी खेमे से अलग हो गए।
सतनामी समाज के नेता खुंटे को अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया था, और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पार्टी छोडऩे को लेकर कांग्रेस की रीति-नीति की आलोचना की है। खुंटे ने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य का गठन किया गया था, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। खुंटे ने अपने भावी राजनीति कदम पर सिर्फ इतना ही कहा कि नई पार्टी बनाने या फिर भाजपा अथवा किसी दल में शामिल होने को लेकर जल्द कोई फैसला लेंगे।
कौन हैं पीआर खूंटे
पीआर खूंटे की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। पीआर खूंटे 13वीं लोकसभा के सदस्य थे, उन्होंने 1999 लोकसभा चुनाव में अविभाजित मध्यप्रदेश के सारंगगढ़ सीट से चुनाव जीता था। पीआर खूंटे ने इस चुनाव में भाजपा के पारसराम भारद्वाज को भारी मतों से हराया था।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।