

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। बाते दिन दो बजे बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हुए हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित घर पर छह बार चाकू से हमला हुआ है। इस मामले की जांच तेजी से की जा रही है। एक ओरोपी की तस्वीर सामने आ चुकी है वहीं अब खबरें आ रही है कि, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। बांद्रा थाने में होगी संदिग्ध से पूछताछ करेगी।
बता दें कि, मामले की जांच के लिए 35 टीमें बनाई गई हैं। खबरें ये भी हैं कि, सैफ पर हमले का आरोपी बांद्रा रेलवे स्टेशन के आसपास हो सकता है। लेकिन पुलिस और क्राइम ब्रांच के बीच क्रेडिट वॉर के कारण मामले में देरी हो रही है।
पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार खबरों के मुताबिक, संदिग्ध बांद्रा रेलवे स्टेशन के आसपास दिखाई दिया था। घटना के बाद संदिग्ध ने सुबह पहली लोकल ट्रेन ली होगी। अब मुंबई पुलिस की टीमें वसई, नालासोपारा इलाके में कैम्प कर रही है। सैफ पर हमला करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कुल 35 टीम बनाई हैं। जिसमें 15 टीम मुंबई क्राइम ने और 20 टीम मुंबई की लोकल पुलिस ने बनाई है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि, पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि ये वो आरोपी नहीं है, जिसको सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। पुलिस संदिग्ध को बांद्रा थाने लेकर गई है यहां पर संदिग्ध से पूछताछ होगी।
पुलिस और क्राइम ब्रांच के बीच क्रेडिट वॉर! खबरों के अनुसार, मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच के बीच कॉर्डिनेशन की कमी के चलते जांच प्रभावित हो रही है। सैफ अली खान पर हमला करने वाला 32 घंटे बाद भी फरार है। क्राइम ब्रांच सूत्रों का दावा है कि बांद्रा पुलिस पूरी जानकारी नहीं दे रही है। क्राइम ब्रांच को आधी रात को हुए इस हमले की सूचना करीबन 5 घंटों के बाद दी गई। पुलिस स्टेशन के पास इस क्राइम से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर मौजूद हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच का क्रेडिट वॉर का फायदा आरोपी को होता दिखाई दे रहा है।
सैफ अली खान के घर से पुलिस को मिली तलवार मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के घर से एक पुरानी तलवार जब्त की है। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह तलवार पुराने और पुश्तैनी लग रही है जो सैफ अली खान के परिवार की हो सकती है लेकिन अब तक इस बारे में उनके पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। ऐसे में तलवार को जब्त कर लिया गया है।
आइए टाइमलाइन में जानें पूरा माजरा, साथ ही अब तक के सभी अपडेट…
11:00 PM: टाइम्स आफ इंडिया के मुताबिक, सैफ अली खान के घर का नौकर एलियामा फिलिप उनके सबसे छोटे बेटे जहांगीर (जेह) को सुलाने के बाद बिस्तर पर चला गया।
11 PM-2:00 AM: फिलिप अजीब आवाजों से जाग गया और उसने सैफ के बेटे जेह (करीना से) के कमरे के अंदर एक घुसपैठिया पाया। घबराकर वह अंदर भागी, लेकिन हमलावर ने उसे धमकाया और चुप रहने को कहा।
जेह की नैनी जुनू, वो भी जाग गई थी, उसे भी इसी तरह धमकाया गया। घुसपैठिए के एक हाथ में पतला ब्लेड और दूसरे हाथ में छड़ी थी।
जब फिलिप ने हस्तक्षेप किया, तो उसने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके दोनों हाथ घायल हो गए घुसपैठिए का सामना करते हुए सैफ ने उससे पूछा कि वह कौन है और क्या चाहता है? इसके बाद हिंसक झड़प हुई, जिसके दौरान सैफ को चाकू मार दिया गया।
घुसपैठिए का फरार होना: घटना को अंजाम देने के बाद घुसपैठिया मौके से फरार हो गया।
इलाज के लिए अस्पताल: सैफ को उनके बेटे इब्राहिम(अमृता सिंह से) ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
2.5 इंच का घुसा था चाकू, कब होंगे सैफ डिस्चार्ज?
लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी के पास 2.5 इंच का चाकू घुस था। अगर चाकू थोड़ा और अंदर चला जाता, तो यह जानलेवा हो सकता था। सफल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने चाकू के टुकड़े को निकाल लिया है। फिलहाल, सैफ खतरे से बाहर हैं, लेकिन डॉक्टरों ने पूरी निगरानी के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही है। उनके ‘रिस रहे स्पाइनल फ्लूइड’ को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई।