किरण सिंहदेव दोबारा बने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष,अतुल पर्वत बोले निश्चित ही आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

0:00

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

उनके दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद रायपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँच प्रदेश भाजपा नेता bhilaicando,parwat foundation के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने जगदलपुर के लोकप्रिय विधायक श्री Kiran Deo जी से सौजन्य मुलाक़ात की ,व भारतीय जनता पार्टी के पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

अतुल पर्वत ने कहा की आपके पिछले कार्यकाल में भाजपा ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं,आगे भी निश्चित ही आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अतुल पर्वत ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और अधिक से अधिक सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। साथ ही युवाओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा।