Saif Ali Khan Attacked: हमले से जुड़े नए संदिग्ध के बारे में सामने आईं सन्न करने वाली बातें,छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्टेशन से हिरासत में लिया गया सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध, आरपीएफ पूछताछ में जुटी…

0:00

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरपीएफ ने उसे पकड़ा है। अभिनेता पर हमले के बाद मुंबई पुलिस ने संदिग्ध की फोटो जारी की थी। इसी फोटो के आधार पर शख्स को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेंद्र कोड़ोपे राजनांदगांव जिले की तहसील डोंगरगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरपीएफ ने उसे पकड़ा है। अभिनेता पर हमले के बाद मुंबई पुलिस ने संदिग्ध की फोटो जारी की थी। इसी फोटो के आधार पर शख्स को हिरासत में लिया गया है।

इस मामले में दुर्ग आरपीएफ पोस्ट की टीम ने एक आरोपी को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा है। इसके बाद मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की एक टीम वहां से रवाना भी हो गई है, जो करीब रात 8 बजे तक यहां पहुंच जाएगी।इसके बाद आरोपी को उन्हें हैंड ओवर किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेंद्र कोड़ोपे राजनांदगांव जिले की तहसील डोंगरगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। आरपीएफ उससे पूछताछ में जुटी है। जल्दी ही मामले में खुलासा किया जा सकता है। हालांकि अभी हिरासत में लेने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अभी तक मामले में क्या हुआ
गुरुवार की रात 2 बजे बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स घुसा था। चोरी के इरादे से घुसे हमलावर ने एक्टर पर चाकू से हमला किया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अभिनेता की सर्जरी की गई थी। फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं।

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के मामले में फिलहाल पूछताछ और जांच जारी है। इस मामले में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 35 टीमें लगाई हैं।

सैफ अली खान पर हुए हमले से जुड़े जरूरी अपडेट्स

गुरुवार की सुबह एक चोर एक्टर के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में घुस आया।पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक, एक्टर पर हेक्सा ब्लेड से हमला किया।आरोपी चोरी के इरादे से एक्टर के घर पर घुसा था,हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार वार किया था। जिससे उनके शरीर पर 6 जख्म आए। 2 गहरे जख्म, 2 कम गहरे जख्म और 2 मामूली जख्म।
डॉक्टर ने अपने बयान में कहा कि एक्टर की रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच चाकू का टुकड़ा मिला है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 109, 311, 312, 331(4) और 331(7) के तहत FIR दर्ज की है।बता दें कि पुलिस ने सैफ के छोटे बेटे की नैनी को शिकायतकर्ता बनाया है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।