दुर्ग हादसों का गढ़: बीती देर रात सड़क दुर्घटना में दो की मौत,14 घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

0:00

दुर्ग में आए दिन हादसे होते रहते हैं। बीती देर रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घायलों से मिलने अस्पताल पुहंचे।

बोरी थाना क्षेत्र के दानिया गांव में देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों को मौत हो गई। वहीं 14 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घायलों से मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।

दानिया गांव के पास ट्रक और मालवाहक में आमने सामने टक्कर हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल शंकराचार्य अस्पताल और एम्स में भर्ती कराया गया। मालवाहक में 17 लोग सवार होकर बोरी से कुम्हारी जा रहे थे।

इसी दौरान मालवाहक सड़क हादसे का शिकार हो गया। मृतकों में प्रतिमा यादव और मोनिका पटेल बताए जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर डॉक्टरों से घायलों के बारे में जानकारी ली।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।