छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सचिन पायलट ने ली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक, अंतिम नाम तय…

0:00

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। वे राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की बैठक ले रहे हैं। बैठक में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मौजूद है। जहां कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर मंत्रणा कर अंतिम नाम लगभग तय।

प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर उन्होंने कहा कि, प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं. प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हो चुकी है और जल्द नामों घोषणा होगी। पहले के मुकाबले पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर होगा। सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर मेहनत करके पार्टी को जिताएंगे। कांग्रेस के 5 साल के कामकाज पर उन्होंने कहा कि, विपक्ष को अपनी 1 साल की उपलब्धियां और खामियों पर चर्चा करनी चाहिए। भले ही चयन प्रक्रिया में देरी हो रही है, लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बेहतरीन होगा।

रायगढ़ से जानकी काटजू का नाम फाइनल। दुर्ग में बोरसी से दो बार की पार्षद रही श्रीमती प्रेमलता साहू की टिकट पर सहमति

बीजेपी के प्रत्याशियों की घोषणा पर पायलट ने कहा कि, आज शाम को बैठक में चर्चा के बाद सबसे मजबूत प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। इस बार चुनाव ईवीएम से होंगे, इस पर पायलट ने कहा कि, चुनाव का तरीका कोई भी हो चुनाव में पारदर्शिता होनी चाहिए। सही तरीके से चुनाव हो इसकी जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग की है।

चुनाव समिति अपडेट :

एक सिक्ख को मेयर की टिकट मिलेगी,दावेदारों में जगदलपुर से मलकीत गेंदु और राजनांदगांव से कुलबीर छाबड़ा का नाम है। ऐसे में राजनांदगांव से कुलबीर छाबड़ा फाइनल हो रहे हैं,तो जगदलपुर से सुशील मौर्य को टिकट मिलना तय हो गया है,मेयर में किसी मुस्लिम को टिकट नहीं मिलेगी। नगर पालिका में भी एक पालिका से दावेदार मुस्लिम उम्मीदवार का नाम काटा था वो ठंडे बस्ते में अब नगर पंचायत अध्यक्ष में ही दो लोगों को एडजस्ट करने की बात पर सहमति।

महापौर के लिए चर्चा कर तय करेंगे नाम :

नगर निगम के मेयर आरक्षण तय होने के बाद पांच इससे बाहर हो गए हैं। वहीं राजनांदगांव से हेमा देशमुख, अम्बिकापुर से डॉ. अजय तिर्की, बिलासपुर से रामशरण यादव, रायगढ़ से जानकी काटजू और चिरमिरी से कंचन जायसवाल ने फिर से दावेदारी की है। ये सभी पिछली बार महापौर रह चुके हैं। कांग्रेस ने मेयर पद के प्रत्याशी बनाने नाम जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से ली। प्रभारियों को आपने अपने नगर निगम और पालिका में महापौर और अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम जिला कांग्रेस के माध्यम से लिया गया है। संभावित प्रत्याशियों का नाम और पैनल देने कहा गया है। माना जा रहा है कि आज प्रदेश चुनाव समिति सभी 12 नगर निगम के लिए महापौर के बनों पर चर्चा कर एक नाम तय करेगी।