जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लास से शहर के प्रमुख स्थानों पर सम्मानीय कांग्रसजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरेंगे को सलामी दी तत्पश्चात अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपज बेज का संदेश का वाचन किया।

अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने जिला मुख्यालय काँग्रेस भवन दुर्ग में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए,नेहरू भवन सुपेला,नेहरू चौक केम्प 1,वार्ड 16 सुपेला सहित विभिन्न जगहों में राष्ट्रीय झण्डा फहराकर सलामी दी।


मुकेश चंद्राकर ने इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुऐ संविधान और उसमें निहित धर्मनिरपेक्षता की भावना को बचाने के लियॆ सभी को एकजुट होकर प्रयास करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की सोच एवं समर्पण द्वारा निर्मित भारतीय संविधान हमारे अखंड तथा एक भारत के स्वतंत्रता, समता, वन्धुत्व और न्याय का प्रतीक है। यह संविधान भारत की आत्मा है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक भारतवासी का प्रथम और नैतिक कर्तव्य है। आज ही के दिन 1950 को लागू यह संविधान हमारे देश को सम्प्रुभतासम्पन्न गणराज्य का दर्जा देता है और विश्व के महान लोकतांत्रिक देशों की श्रेणी में खड़ा करता है।
देश में साम्प्रदायिक ताकतें संविधान को कमजोर करने तथा बदलने का मंसूबा पाले हुई हैं। कांग्रेस के एक भी सिपाही के रहते हुए उनके मनसूबे कामयाब नही होंगे। हम कांग्रेसजन संविधान की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक प्रतिबद्ध हैं। संविधान बचना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मुख्य एजेंडा है ।
