डीजे पर नाचते-नाचते गिरीं दुल्हन की ताई और थम गई सांसें… मातम में बदली शादी की खुशियां,दुल्हन की विदाई के बाद किया गया अंतिम संस्कार।

0:00

दुल्हन की 45 वर्षीय ताई रामधकेली डीजे पर नाचते हुए अचानक सीने में दर्द से गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से महिला की मौत हो गई। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन की विदाई के बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

भतीजी की वरमाला के बाद डीजे पर डांस चल रहा था। खुशी में 45 वर्षीय ताई भी डीजे पर नाच रही थीं। नाचते हुए अचानक सीने में दर्द से वह गिर पड़ीं। स्वजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आनन-फानन में रस्में पूरी करवाकर बेटी की विदा की गई। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

टीकरी गांव के सुखवीर सिंह की बेटी वर्षा का शनिवार को विवाह था। दूरा के बांकेबिहारी आदित्य पैलेस मैरिज होम में राया, मथुरा से बरात आई थी। बरात की अगवानी के बाद मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे। वर माला कार्यक्रम के बाद स्टेज पर फोटो सेशन हो रहा था। इधर डीजे पर महिलाएं डांस कर रही थीं।

नाचते हुए सीने में तेज दर्द होने पर वह अचेत हो गईं
दुल्हन की ताई 45 वर्षीय रामधकेली पत्नी विजेंद्र सिंह भी नाच रही थीं। नाचते हुए सीने में तेज दर्द होने पर वह अचेत हो गईं। रंग में भंग पड़ गया। स्वजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने महिला की हार्ट अटैक से मृत्यु होने की बात कही। हंसी-खुशी का माहौल मातम में बदल गया। शादी के औपचारिकताएं पूरी कर दुल्हन की विदाई कराई गई। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से सब लोग चकित थे।

ट्रेन में यात्रा कर रहे कर्नाटक के यात्री की मौत

साथियों के साथ दिल्ली पुरानी गाड़ियां खरीदने जा रहे कर्नाटक के हुबली निवासी यात्री की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। कर्नाटक के हुबली धारवाड़ में मानकिला रोड के रहने वाले 42 वर्षीय मोहम्मद रफीक एस खातिब अपने साथी अनवर व लाल साहब निवासी कित्तूर, बेलगाम (कर्नाटक) के साथ हुबली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के एस-6 कोच में यात्रा कर रहे थे।
सीने में तेज दर्द हुआ और बेहोश हो गए
रविवार सुबह करीब आठ बजे ट्रेन जब भांडई (आगरा) रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तभी मोहम्मद रफीक की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर रेलवे चिकित्सालय के डाक्टर आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचे और परीक्षण के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। साथी ने बताया कि मोहम्मद रफीक के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और बेहोश हो गए। हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जताई गई। कैंट जीआरपी थाना प्रभारी विकास सक्सेना ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।