दुष्कर्म के बाद पांच साल की मासूम के प्राइवेट पार्ट को दांत से काटा, सिर दीवार पर पटका,मां ने कहा- आरोपी को गोली मार दो,जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम…

0:00

मध्य प्रदेश में एक पांच साल की मासूम भयानक यौन उत्पीड़न के बाद अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि उसके निजी अंगों में 28 टांके लगाने और कोलोस्टॉमी के लिए ऑपरेशन की जरूरत है। पुलिस ने कहा कि आरोपी 17 साल का है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर जुवेनाइल की तरह मुकदमा चलाया जाएगा।

आदिवासी बाहुल्य ग्राम साहबा में नाबालिग किशोर द्वारा बहला-फुसलाकर कर 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता मोहल्ले में अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी किशोर उसे अपने घर ले गया। जहां पर वारदात को अंजाम दिया।

घटना शहर थाना क्षेत्र की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र परमार ने बताया कि 5 वर्षीय बच्ची अपने मोहल्ले में बच्चों के साथ खेल रही थी।

घर ले जाकर किया दुष्कर्म
इसी दौरान वहां पर आरोपी किशोर पहुंचा और पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अपने घर पर अकेला रहता है। उसके माता-पिता गुजरात प्रांत में मजदूरी करते हैं। जबकि आरोपी खदानों पर मजदूरी करता था।

वारदात के बाद मासूम बच्ची रोती हुई घर पहुंची। बच्ची के माता-पिता भी मजदूरी करने गए थे। अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजन तत्काल बच्ची को लेकर उदयपुर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया। लेकिन बच्ची को आराम नहीं लगा।
प्राइवेट पार्ट को दांत से काटा
तब बासौदा पहुंचकर अस्पताल में बच्ची को भर्ती किया गया।। सिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जहां पर आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, शिकायत दर्ज किया गया। कथित तौर पर आरोपी ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटा और सिर को कई बार दीवार पर पटका।
डॉक्टर ने कहा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर 28 टांके लगाने और कोलोस्टॉमी के लिए ऑपरेशन की जरूरत है। एसडीओपी मनोज मिश्रा ने बताया कि साहबा गांव का मामला है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्ची की मां ने कहा है कि आरोपी को बीच सड़क पर गोली मार देनी चाहिए।