
कांग्रेस की कार्यकर्ता रहीं हिमानी नरवाल की हत्या के बाद उनकी मां सविता नरवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। हिमानी की मां ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के बाद से ही लोगों की नजरों में खटक रही थी। उन्होंने कहा कि हिमानी की हत्या करने वाला कांग्रेस पार्टी से जुड़ा कोई व्यक्ति हो सकता है।

हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। अब हिमानी नरवाल की मां सविता का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर ही बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने आशा हुड्डा (भूपेंद्र हुड्डा की पत्नी) को फोन लगाया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
हिमानी के मां ने कहा कि हमें लगता है कि यह (अपराधी) कांग्रेस पार्टी से जुड़ा कोई व्यक्ति हो सकता है। हिमानी की मां ने कहा कि वो राहुल गांधी की पदयात्रा के ठीक बाद से ही लोगों के नजरों में खटक रही थी। कुछ लोगों को आश्चर्य हुआ कि वह इतनी कम उम्र में इतनी जल्दी कैसे आगे बढ़ गई।

वह रात 2 बजे तक काम करती थी’
सविता नरवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान वह रात 2 बजे तक काम करती थी। उन्होंने बताया कि वह शाम 4 बजे दिल्ली के लिए निकलीं और दिल्ली बाईपास से बस पकड़ी। उन्होंने उस रात फिर उनसे बात की। हिमानी ने बताया था कि अगले दिन हुड्डा साहब का कार्यक्रम है और वे बात नहीं कर पाएगी।
उन्होंने कहा कि मैंने पूरा दिन इंतजार किया लेकिन जब मैंने उसे रात में फोन किया, तो उसका नंबर बंद था। जब मैंने अगली सुबह उसे फोन किया, तो यह दो बार चालू हुआ और फिर बंद हो गया। फिर मुझे दोपहर 3 बजे पुलिस स्टेशन से फोन आया।
भूपेंद्र हुड्डा ने कही ये बात
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में हरियाणा देश में नंबर 1 पर है। इस घटना की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं पुलिस कर्मियों के संपर्क में हूं, मैंने एसपी से भी बात की है। उन्हें उम्मीद है कि शाम तक उन्हें कुछ सुराग मिल जाएंगे। मैंने उनसे कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए… जो भी हो, अगर वे दोषी हैं, तो वे दोषी हैं। चाहे पार्टी में कोई हो या बाहर का, दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
हिमानी नरवाल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में खासा सक्रिय थी. हिमानी की इंस्टाग्राम आईडी पर राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं की तस्वीर है. रोहतक में भी दीपेंदर हुड्डा और भूपेंदर हुड्डा के चुनाव प्रचार में हिमानी खासा सक्रिय थी. रोहतक के कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने हिमानी की हत्या की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की है।
सरकार ने दोषियों पर कार्रवाई का दिया आदेश
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने रोहतक में हिमानी हत्याकांड पर कहा कि घटना बहुत दुखद है. सीएम ने पुलिस कमियों को इस मामले में तुरंत कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं. प्रवीण अत्रे ने कहा कि खुद हिमानी का मां नें भी आशंका जताई है कि कांग्रेस से जुड़े भी कुछ लोग हत्या के पीछे हो सकते हैं.इससे कांग्रेस के चरित्र का पता लगता है सीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि चाहे कोई बड़ा दोषी हो या छोटा व्यक्ति किसी को बक्शा नहीं जाएगा।