
छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर आईएस अभिजीत सिंह को दुर्ग का कलेक्टर पदस्थ किया है।

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर आईएस अभिजीत सिंह को दुर्ग का कलेक्टर पदस्थ किया है। वहीं रायपुर नगर पालिका निगम के आयुक्त रहे अबिनाश मिश्रा अब धमतरी कलेक्टर होंगे।

यहां देखें लिस्ट
अभिजीत सिंह (IAS 2012) – विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, दुर्ग बने।
अभिनाश मिश्रा (IAS 2018) – रायपुर नगर निगम आयुक्त से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, धमतरी नियुक्त।
रेना जमील (IAS 2019) – उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
विश्वदीप (IAS 2019) – रायपुर जिला पंचायत सीईओ से स्थानांतरित होकर रायपुर नगर निगम आयुक्त बने और स्मार्ट सिटी रायपुर के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार मिला।
कुमार विश्वरंजन (IAS 2020) – चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स से स्थानांतरित होकर रायपुर जिला पंचायत सीईओ बनाए गए।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।