छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में एक हिंदू मुस्लिम की मदद से होली का पर्व मना सका। हिंदू युवक को होली की पूजा के लिए घर जाना था।
बलरामपुर-रामानुजगंज में होली और रमजान के पवित्र महीने में हिंदू मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। अद्भुत मिसाल रामानुजगंज में तब देखने को मिली। जब एक हिंदू परिवार का व्यक्ति होली मनाने के लिए झारखंड जा रहा था। लेकिन छत्तीसगढ़ में दुर्घटना के बाद उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गया।


उसने अलसुबह 3 बजे के एक अनजान मुस्लिम को फोन करके मदद की गुहार लगाई तो अनजान मुसलमान के द्वारा रोजा खोलने से पहले मदद की। हिंदू व्यक्ति समय पर अपने घर पूजा अर्चना के लिए जा सका। जिसकी चर्चा नगर में हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम वाड्रफनगर में बढ़ई मिस्त्री का कार्य करने वाले प्रमोद विश्वकर्मा के यहां होली की पूजा सुबह होनी थी। जिस कारण से वह रात में ही वाड्रफनगर से झारखंड के हरिहरगंज जाने के लिए बाइक से निकल गया था। परंतु रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जिसके कारण जैसे-तैसे हुए रामानुजगंज तक लाया। जहां 3 बजे सुबह उसने मोटरसाइकिल मैकेनिक बंटी खान का किसी से नंबर लेकर फोन किया तो वह रोजा खोलने के लिए सुबह उठा था। बंटी को प्रमोद के द्वारा अपनी मजबूरी बताई गई। जिसके बाद रोजा खोलने से पूर्व बंटी ने प्रमोद की मदद करते हुए बाइक को ठीक किया। जिससे वे हरिहरगंज समय पर पूजा अर्चना के लिए पहुंच पाया। वहीं बंटी ने मदद करने के बाद रोजा खोला। जिसकी चर्चा नगर में हो रही है।