गौड़ ब्राह्मण समाज भिलाई के अध्यक्ष विजय शर्मा ने भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी ऋचा कौशिक के निधन पर जताया शोक

0:00

गौड़ ब्राह्मण समाज भिलाई के अध्यक्ष विजय शर्मा ने भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी ऋचा कौशिक के निधन पर शोक जताया उन्होंने कहा, भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की सुपुत्री ऋचा कौशिक के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

यह भी पढ़े :-भाजपा महिला मोर्चा भिलाई की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में देर रात दो बजे मौत हो गई। ऋचा का दुर्ग के अंजोरा में कार एक्सीडेंट हो गया था। इसमें उसके सहित तीन दोस्त घायल हो गए थे।

स्वीटी कौशिक की 22 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक 14 मार्च की दोपहर 3 बजे होली के दिन अपने तीन दोस्तों के साथ दुर्ग अंजोरा ढाबा खाना खाने के लिए गई थी। सभी लोग स्कोडा कार CG 07 CP 7214 से अंजोरा पहुंचे। उन्होंने वहां खाना खाया। फिर वहां से वापस भिलाई के लिए निकले। वापस लौटते समय कार चालक इतनी तेज रफ्तार में कार चला रहा था कि अंजोरा ढाबा के आगे पेट्रेल पंप से लगभग 500 मीटर पहले उसकी कार अनियंत्रित हो गई। कार पहले नागपुर से रायपुर को जाने वाले हाइवे के डिवाइडर से टकराई। इसके बाद लहराते हुए आई और एक गड्डे में गिरते ही हवा में कई फिट उछली। इसके बाद कार 5-6 बार पलटी और सीधे पेट्रोल पंप के बोर्ड से टकराकर रुकी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान ऋचा ने गेट खोलकर कूदने की कोशिश की थी, लेकिन कार स्पीड में इतनी बार पलटी की वो हवा में उछलकर पेट्रोल पंप के पास जा गिरी और उसे सिर व अन्य जगहों में गंभीर चोट आई। बाकी तीन साथी कार के अंदर ही बैठे रहे इसलिए उनको कम चोटें आई।

इस दुर्घटना में घायल मयंक यादव पिता गुप्तेश्वर यादव 25 साल निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव 25 साल निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड एवं हर्ष यादव 24 साल निवासी कोहका भिलाई भी घायल हो गए जिनका इलाज आरोग्यं अस्पताल में जारी है मयंक और आयुष चचेरे भाई हैं ,दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।