गौड़ ब्राह्मण समाज,भिलाई का होली मिलन कार्यक्रम आज, फूलों साथ समाजिक बंधु मनाएंगे होली

0:00

गौड़ ब्राह्मण समाज,भिलाई का होली मिलन कार्यक्रम आज, फूलों साथ समाजिक बंधु मनाएंगे होली

हर साल की तरह इस साल भी भिलाई में गौड़ ब्राह्मण समाज,भिलाई द्वारा होली मिलन समारोह फाग के गीतो मधुर धुन भजन संध्या के साथ धूमधाम से रंगारंग कार्यक्रम किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सेक्टर-2 स्थित अय्यपा मंदिर के सामुदायिक भवन में आयोजित है।

यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना होगी. उसके बाद सामाजिक परिचर्चा के साथ होली मिलन कार्यक्रम होगा। इसके तत्पश्चात प्रसादी की व्यवस्था की गई है। जिसमें भिलाई सहित दुर्ग,राजनांदगांव,रायपुर,भाटा पारा जिले के सभी गौड़ ब्राह्मण समाज के समाजिक बंधु शामिल होंगे।

अध्यक्ष विजय शर्मा ने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, ताकि सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे को और मजबूत किया जा सके। यह आयोजन समाज को एक नई पहचान देने के साथ ही सशक्त और संगठित समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

आयोजन समिति ने सभी सक्रिय सदस्यों और समाज के लोगों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।

उक्त जानकारी गौड़ ब्राह्मण समाज,भिलाई के मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने दी।