भिलाई नगर निगम MIC मेंबर शिजू एंथोनी की माता श्रीमती शांता एंथोनी जी का 77 वर्ष की आयु में निधन,शोक की लहर

0:00

अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है, कि श्रीमती शांता एंथोनी, पत्नी स्व पी सी एन्थोनी,उम्र 77, का निधन दिनाँक 04.04.2025 (शुक्रवार) को हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा दिनाँक 06.04.2025 (रविवार) निवास स्थान एम आई जी -1 / 368 हुडको से दोपहर 03.00 बजे क्रिश्चियन कब्रिस्तान, नेहरूनगर, भिलाई जायेगी। वे भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य एवं हुडको के पार्षद सीजू एंथोनी, साजी एन्थोनी,शिबी भावेश, की माता, एवं सीजी सीजू, भावेश सैम की सास थी।

जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महापौर नीरज पाल ने भी शिजू ऍंथोनी की माता के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की ।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।