
भिलाई में हुआ हादसा इतना भीषण था कि 1युवक और 1 युवती की मौके पर ही मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की वजह ओवर-स्पीड बताई जा रही है। घटना कोहका अवंती चौक इलाके की है। इस हादसे में दो लोगो की मौके पर मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान नंदनी रोड निवासी युवक और सेक्टर 7 निवासी युवती के रूप में हुई है। हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग बताया जा रहा है। गाड़ी अनबैलेंस होकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे कर जांच कर रही है। मृतकों का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार है। मामले की जांच की जा रही है।

टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड में ये हादसा हुआ। दोनों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण मोड़ में बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ है। हादसे में कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इधर दुर्घटना को बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुई है। आलोक कार चला रहा था। बगल से पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग कुरुद से मॉल रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए chhattisgarhkiawaaz.com के साथ।

