होटल एवं बार की आकस्मिक चेकिंग: भिलाई में सूर्या मॉल के पास लिस्टोमेनिया बार संचालक ने किया लायसेंस की शर्तों का उल्लंघन,रात 1.20 बजे तक ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही थी शराब,बार का लायसेंस होगा निरस्त

होटल एवं बार की आकस्मिक चेकिंग

सूर्या मॉल के पास लिस्टोमेनिया बार व्दारा लायसेंस की शर्तों का किया गया उल्लंघन

रात्रि लगभग 01.20 बजे ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही थी शराब

बार का लायसेंस निरस्त किए जाने हेतु की जा रही है अग्रिम कार्यवाही

दिनांक 11.05.2025 को होटल एवं बार की चेकिंग के दौरान सूर्या मॉल के पास लिस्टोमिनिया बार के संचालक व्दारा रात्रि लगभग 01.20 बजे लोगों को अवैध रूप से शराब पीने के लिए उपलब्ध कराया जाना पाया गया। बार संचालक व्दारा शासन के होटल एवं बार हेतु जारी नियमों का उल्लंघन करने पर मौके पर पंचनामा तैयार किया गया।लिस्टोमिनिया क्लब एवं बार का लायसेंस निलंबन करने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

क्लब एवं बार संचालकों को हिदायत दिया जाता है कि वे शासन व्दारा जारी नियमों के अनुरूप निर्धारित समयावधि में अपने क्लब एवं बार को बंद करें ।निर्धारित समयावधि के उपरांत भी क्लब एवं बार खुले पाए जाने,लायसेंस के नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही कर उनका लायसेंस निरस्त कराया जाएगा।