बेहद शर्मनाक…,इस बेशर्मी को आखिर कब तक ढोएंगे?कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के BJP मंत्री का आपत्तिजनक बयान पर गरमाई राजनीति,पीएम मोदी से की मंत्री को बर्खास्त करने की मांग,क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्री शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर राजनीतिक बवाल बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दलों के लगातार हमलों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस टिप्पणी को अपमानजनक, शर्मनाक और ओछा बताया। खड़गे ने कहा कि भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया क़ुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है। पहलगाम के आतंकी देश को बांटना चाहते थे, पर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश एकजुट था।

BJP-RSS की मानसिकता महिला विरोधी रही है। पहले पहलगाम में शहीद नौसेना ऑफिसर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को तंग किया और अब भाजपा के मंत्री हमारी वीरांगना सोफिया क़ुरैशी के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मोदी जी को तुरंत ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया क़ुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है।

मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान पर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को अपनी बड़ी बहन बताया और कहा कि वो हमेशा मेरी बहन रहेंगी. उन्होंने सवाल किया कि उन्होंने कर्नल कुरैशी का आतंकियों की बहन सिर्फ इसलिए कहा क्योंकि वो मुसलमान है. ये कितना भी नाटक कर लें लेकिन मुस्लिम से अपनी नफरत को छुपा नहीं सकते हैं।

नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर वीडियो शेयर कर बीजेपी नेता के बयान पर हमला किया. उन्होंने कहा- ‘कर्नल सोफिया क़ुरैशी मेरी अपनी बहन हैं…वो मेरी बड़ी बहन हैं…और हमेशा रहेंगी.’ उन्होंने आगे कहा, भाजपा नेता ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में कहा है कि जिन लोगों ने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी तैसी कर दी. बेटियों का सिंदूर तो आतंकियों ने उजाड़ा था क्या कर्नल कुरैशी उनकी बहन है।

भोजपुरी गायिका ने साधा निशाना
नेहा ने सवाल किया कि “मैं पूछना चाहती हूं कि उसकी हिम्मत कैसे हुई ऐसा बोलने की. एक आर्मी अफसर को इन्होंने आतंकियों की बहन सिर्फ इसलिए बोला क्योंकि वो मुसलमान है. उस नेता में इतना बड़ा बयान देने का हौसला कहां से आया. ये हौसला उन्हें उस महान नेता से मिला है जो मुसलमानों को पंचर जोड़ने वाला कहता है. ध्यान से सुनो भाजपा वालो कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी अपनी बहन है, मेरी बड़ी बहन है और हमेशा रहेगी.

उन्होंने कहा कि सच ये है कि बीजेपी के नेता सशक्त महिलाओं को बर्दाश्त नहीं कर पाते. इनकी सोच इतनी छोटी है कि ये आज तक हिन्दू मुसलमान से आगे सोच ही नहीं पाए हैं. ये कितनी भी एक्टिंग कर लें लेकिन मुसलमानों से अपनी नफरत को छुपा नहीं सकते. इस नेता ने देशभर की महिलाओं के बल को तोड़ा है. आर्मी के मनोबल को कमजोर को कम किया है और सैन्य बलों में मौजूद महिलाओं को दुखी किया है।

बता दें कि विजय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ शर्मनाक बयान देते हुए कहा कि ‘जिन लोगो ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, हमनें उन्हीं कटे फ़टे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी तैसी करवा दी’ हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया और माफी भी मांगी है. वहीं भाजपा की ओर से भी उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई है।