MJ School कोहका के कक्षा दसवीं (सीबीएसई बोर्ड )के विद्यार्थियों का उत्कर्ष प्रदर्शन,सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा 2024-25 में MJ School ने नई ऊंचाइयों को छुआ

एमजे स्कूल कोहका के छात्रों ने 2024-25 की हाई स्कूल दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इतिहास रचा है। और सभी विषय में उच्चतम अंक हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया है।

हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2024-25 में कक्षा दसवीं के गौरव चंदेल ने 91% की साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दीपिका मिश्रा ने दूसरा स्थान और आशुतोष सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अतः कक्षा दसवीं सीबीएसई बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा स्कूल संचालक श्री अभिषेक गुप्ता जी एवं प्रबंधकीय सदस्यगण हाई स्कूल परीक्षा में छात्रों के उत्कर्ष प्रदर्शन से बेहद खुश है, और उन्होंने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को उनके अर्थक परिश्रम के लिए बधाई दी और उनकी सराहना भी की यह वास्तव में एक शानदार प्रदर्शन है क्योंकि अधिक संख्या में छात्रों ने सभी विषय में 90 से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं।

स्कूल के प्राचार्य श्री शेखर चक्रवर्ती ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई एवं विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।