दुर्ग संभाग: शादी के सात महीने बाद हुआ खूनी खेल, पति को पत्नी के चरित्र पर था संदेह,पति को आया गुस्सा और गला दबाकर की हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

बेमेतरा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।

परपोड़ी थाना क्षेत्र के पथरी कला गांव में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। वहीं, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने घर से दूर जाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पथरी कला गांव में रहने वाले यशवंत वर्मा (25) की शादी सात महीने पहले नंदनी वर्मा (20) के साथ हुई थी। यशवंत वर्मा अपनी पत्नी नंदनी वर्मा के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते उसमें विवाद होता था। एक दिन पहले ही यशवंत नंदनी को मायके से लेकर आया था। शुक्रवार को दोनों में विवाद हुआ।

गुस्से में आकर यशवंत वर्मा ने पत्नी नंदनी वर्मा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद गांव के बाहर एक खेत में पेड़ से लटककर यशवंत वर्मा ने आत्महत्या कर ली। नवविवाहित जोड़े की मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।