आयुष्मान भारत योजना का कार्य पड़ा ठप राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य मितान कर्मचारियों का पद समाप्त किया गया
छत्तीसगढ़ में चल रहे आयुष्मान भारत योजना जो कि भारत का एक अति महत्वकांक्षि स्वास्थ्य सहायता योजना है यह स्वास्थ सहायता योजना में हम कियोस्क ऑपरेटर वर्तमान पदनाम स्वास्थ मितान विगत 10 वर्षों ओर उससे भी पहले से कार्यरत है और राज्य के समस्त जिलों में लगभग 500 की संख्या में थर्ड पार्टी कंपनी के अंतर्गत कार्यरत थे जिन्हें अभी 30 अप्रैल से टेंडर ओर कियोस्क ऑपरेटर वर्तमान पदनाम स्वास्थ्य मितान पद को समाप्त कर दिया गया है जबकि महज 500 कि संख्या में कार्यरत स्वास्थ्य मितान कर्मचारी देश के पूरे राज्यों से छत्तीसगढ़ को आयुषमान योजना में बनने वाले आयुष्मान भारत कार्ड वय वंदन कार्ड ओर क्लेम प्रोसेसिंग के कार्य में देश में अग्रणी राज्य बनाकर रखा है फिरभी राज्य सरकार के द्वारा हम स्वास्थ्य मितान कर्मचारियो को बिना किसी आदेश के टेंडर को एक्सटेंड न करके समाप्त कर दिया गया हे और बार बार स्टेट नोडल एजेंसी में स्वास्थ्य मितान पद को समायोजन का ज्ञापन देने के बाद भी न ही समायोजित किया गया वर्तमान में राज्य को अग्रणी बनाने वाले स्वास्थ्य मितान कर्मचारी पहले 4-5 महीने के वेतन से वंचित होते हुए अपने जॉब से भी हाथ धो बैठे हैं। बस राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लाडले मंत्री जी से निवेदन है कि इस महंगाई और हमारे मेहनत को देखते हुए हमारे भविष्य ओर परिवार के बारे में पुनः विचार करते हुए स्वास्थ्य मितान के पद को डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद में स्टेट नोडल एजेंसी के अंतर्गत समायोजित किया जाए जिससे आयुष्मान भारत योजना का कार्य सुचारू रूप से चल सके।














































